एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

सोनालिका ने 30 वर्ष पूरे होने पर ‘गोल्ड सीरीज़’ ट्रैक्टर लॉन्च किए

06 फरवरी 2026, नई दिल्ली: सोनालिका ने 30 वर्ष पूरे होने पर ‘गोल्ड सीरीज़’ ट्रैक्टर लॉन्च किए – सोनालिका ट्रैक्टर्स ने भारत में अपने संचालन के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई सोनालिका गोल्ड सीरीज़ ट्रैक्टर रेंज लॉन्च की है। इस सीरीज़ के अंतर्गत कंपनी ने दो नए ट्रैक्टर मॉडल—गोल्ड DI 745 III और गोल्ड DI 55 III—पेश किए हैं।

कंपनी के अनुसार, गोल्ड सीरीज़ को वर्तमान और भविष्य की कृषि यांत्रिकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। सोनालिका का कहना है कि इन ट्रैक्टरों की डिजाइन और इंजीनियरिंग भारत की विभिन्न मिट्टी और फसल प्रणालियों में उपयोग को ध्यान में रखकर की गई है।

सोनालिका गोल्ड सीरीज़ को कंपनी ने खेती के लिए एक दीर्घकालिक संसाधन के रूप में प्रस्तुत किया है। कंपनी के अनुसार, इसमें ऐसे नए घटक शामिल किए गए हैं, जो बड़े कृषि यंत्रों के उपयोग और लंबे समय तक कार्य संचालन में सहायक होंगे।

इंजन, ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक्स

गोल्ड DI 745 III ट्रैक्टर में 3532 सीसी क्षमता वाला तीन सिलेंडर E3.5 इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 220 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके साथ 2000 किलोग्राम उठाने की क्षमता वाली हाइड्रोलिक प्रणाली और हैवी-ड्यूटी लिंकिज उपलब्ध हैं। लंबे समय तक उपयोग के लिए इसके एग्जॉस्ट सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं।

वहीं गोल्ड DI 55 III ट्रैक्टर में भी E3.5 इंजन दिया गया है, जो 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स मल्टी-स्पीड ड्राइवलाइन और डबल क्लच IPTO सिस्टम के साथ आता है। यह ट्रैक्टर अधिकतम 235 एनएम टॉर्क देता है। इसमें 2200 किलोग्राम उठाने की क्षमता वाली हाइड्रोलिक प्रणाली और हैवी-ड्यूटी लिंकिज दिए गए हैं, जिससे बड़े कृषि यंत्रों का संचालन संभव हो सके।

दोनों ट्रैक्टरों में जेटलाइन थ्रॉटल कंट्रोल, हेडलैंप, ऑपरेटर डेक प्लेटफॉर्म, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और गैस स्ट्रट्स के साथ बोनट जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे रखरखाव में आसानी होती है।

कंपनी का बयान

इस अवसर पर इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में कंपनी ने किसानों से मिले अनुभवों के आधार पर अपने उत्पादों का विकास किया है। उन्होंने बताया कि गोल्ड सीरीज़ में इंजन क्षमता, ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक सिस्टम को मौजूदा कृषि यंत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप रखा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ट्रैक्टर को किसानों के लिए एक दीर्घकालिक पूंजी निवेश मानती है और गोल्ड सीरीज़ इसी सोच को दर्शाती है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement


आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement