Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

जानिए जनवरी 2023 में कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बिके

25 मार्च 2023, नई दिल्ली: जानिए जनवरी 2023 में कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बिके – फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FADA) के द्वारा जारी ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2023 के इस शुरुआती महीने में भारत के सभी 14 ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड ने अच्छी बढ़त हासिल की है। इस साल जनवरी महीने में पिछले साल के मुकाबले 8% अधिक ट्रैक्टर बिके हैं । वर्तमान वर्ष के शुरुआत में ही कुल 73,156 ट्रैक्टर बिके है। यह गत वर्ष के मुकाबले 8% अधिक है।

 ट्रैक्टर बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी 

जनवरी 2023 में भारत के ट्रैक्टर बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी 16,981 ट्रैक्टर की बिक्री के साथ महिंद्रा ने हासिल की है । महिंद्रा एंड महिंद्रा की  ट्रैक्टर बाजार में 23.21% हिस्सेदारी है।  बीते कई दशकों से महिंद्रा काफी अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है वर्तमान समय में यह कंपनी अपने दो डिवीजन के साथ बाजार में मौजूद है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्वराज डिवीजन आता है जो भारतीय ट्रैक्टर बाजार में 17.03% की हिस्सेदारी रखता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
जनवरी 2023 में ट्रैक्टर बिक्री
कंपनियांजनवरी 2023मार्केट शेयर(%), जन. 2023जनवरी 2022मार्केट शेयर (%), जन. 2022वृद्धि
महिंद्रा एंड महिंद्रा लि.16,98123.21%12,98819.17%31%
महिंद्रा (स्वराज डिवीजन)12,46117.03%9,33313.77%34%
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लि.8,94512.23%9,12113.46%-2%
टैफे लि.7,96010.88%6,3029.30%26%
एस्कॉर्ट्स लि.7,67010.48%5,4578.05%41%
जॉन डिअर इंडिया5,8127.94%4,8777.20%19%
आयशर ट्रैक्टर्स4,9006.70%4,7917.07%2%
सीएनएच (न्यू हॉलैंड)2,8613.91%2,2333.30%28%
कुबोटा2,3183.17%1,4382.12%61%
वी.एस.टी. टिलर.5680.78%4140.61%37%
फोर्स मोटर्स लिमिटेड4450.61%4270.63%4%
कैप्टन ट्रैक्टर्स2360.32%1700.25%39%
ग्रोमैक्स2290.31%2130.31%8%
प्रीत ट्रैक्टर्स2270.31%3750.55%-39%
अन्य1,5432.11%9,62514.20%-84%
कुल73,156 100.00%67,764100.00% 8%
जानिए जनवरी 2023 में कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बिके

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (23 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )