Advertisement8
Advertisement
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

नई महिंद्रा बोलेरो: किसानों और ग्रामीण भारत की भरोसेमंद सवारी अब नए अंदाज़ में

किसानों की पसंदीदा बोलेरो अब और मजबूत, आरामदायक और आकर्षक

07 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: नई महिंद्रा बोलेरो: किसानों और ग्रामीण भारत की भरोसेमंद सवारी अब नए अंदाज़ में – ग्रामीण भारत में अगर किसी गाड़ी ने सबसे ज़्यादा भरोसा और लोकप्रियता हासिल की है, तो वह है महिंद्रा बोलेरो। खेत से मंडी तक, गांव से शहर तक — बोलेरो हर रास्ते पर किसानों और ग्रामीण परिवारों की साथी रही है। अब महिंद्रा ने इस भरोसे को और मज़बूत करते हुए नई बोलेरो रेंज लॉन्च की है, जिसमें नया डिज़ाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर आराम जोड़ा गया है।

कीमत और वेरिएंट

नई बोलेरो की कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप मॉडल बोलेरो B8 ₹9.69 लाख में उपलब्ध है। वहीं, नई बोलेरो नियो (Bolero Neo) की शुरुआती कीमत ₹8.49 लाख और इसके टॉप वेरिएंट N11 की कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Advertisement
Advertisement

नई बोलेरो: वही ताकत, नया अंदाज़

नई बोलेरो में अब पहले से ज्यादा दमदार लुक देखने को मिलता है। इसमें नया बोल्ड ग्रिल, फ्रंट फॉग लैंप्स और डायमंड-कट R15 अलॉय व्हील्सदिए गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। नया स्टेल्थ ब्लैक कलर इसका लुक और भी शाही बनाता है।

अंदर से बोलेरो अब और आरामदायक हो गई है। इसमें नई सीट डिज़ाइन, लेदरेट सीट कवर, और 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स भी हैं।

Advertisement8
Advertisement

महिंद्रा की नई राइडफ्लो टेक्नोलॉजी (RideFlo Tech) से खराब सड़कों पर भी सफर अब और स्मूद और कंट्रोल्ड होगा। बोलेरो का भरोसेमंद mHAWK75 इंजन, 55.9 kW की पावर और 210 Nm टॉर्क देता है — यानी खेतों, कच्ची सड़कों और बाजार की दौड़ में यह गाड़ी हर जगह फिट बैठती है।

Advertisement8
Advertisement

बोलेरो नियो: आधुनिक रूप में ग्रामीण ताकत

नई बोलेरो नियो उन किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए है जो आधुनिक स्टाइल और मजबूत परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। इसमें नया ग्रिल, डार्क मेटालिक ग्रे R16 अलॉय व्हील्स, और नए डुअल-टोन कलर ऑप्शंस जैसे जीन्स ब्लू और कंक्रीट ग्रे दिए गए हैं।

अंदर के केबिन में अब दो नए थीम — लूनर ग्रे और मोचा ब्राउन मिलते हैं, जिससे यह और प्रीमियम लगता है। इसमें 22.8 सेमी टचस्क्रीन सिस्टम, रियर-व्यू कैमरा, और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएँ जोड़ी गई हैं।

बोलेरो नियो में mHAWK100 इंजन लगा है जो 73.5 kW की पावर और 260 Nm टॉर्क देता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, राइडफ्लो सस्पेंशन टेक्नोलॉजी, और मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी (MTT) दी गई है जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी शानदार पकड़ बनाए रखती है।

ग्रामीण भारत के लिए बनी बोलेरो

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लगुंटा ने कहा, “बोलेरो पिछले 25 सालों से भारत की सबसे भरोसेमंद और मजबूत एसयूवी रही है। नई बोलेरो रेंज को हमने भारत के बदलते ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है — जो toughness और comfort दोनों चाहते हैं।”

ग्रामीण इलाकों में बोलेरो सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि काम और प्रतिष्ठा दोनों का प्रतीक बन चुकी है। खेत से मंडी तक सब्ज़ी और अनाज पहुंचाने से लेकर परिवार के सफर तक — बोलेरो हर जरूरत में किसानों की साथी रही है।

Advertisement8
Advertisement

बोलेरो का 25 साल का सफर

अब तक 16 लाख से ज्यादा बोलेरो गाड़ियाँ सड़कों पर उतर चुकी हैं। यह सफलता दर्शाती है कि बोलेरो सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है।

नई बोलेरो और बोलेरो नियो के साथ महिंद्रा ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब बात हो कठिन सड़कों, मजबूत प्रदर्शन और भरोसे की — तो बोलेरो ही किसानों की पहली पसंद रहेगी।

एक्स-शोरूम कीमतें:

  • नई बोलेरो: ₹7.99 – ₹9.69 लाख
  • नई बोलेरो नियो: ₹8.49 – ₹9.99 लाख

नई बोलेरो रेंज अब देशभर के सभी महिंद्रा डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement