Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

 न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर को फार्म पावर अवार्ड्स

02 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर को फार्म पावर अवार्ड्स – सीएनएच इंडस्ट्रियल के ब्रांड, न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर को चौथे फार्म पावर अवार्ड्स में न्यू हॉलैंड 3037 TX 4WD ट्रैक्टर के लिए 31-40 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। न्यू हॉलैंड रोल-बार 125 राउंड बेलर ने भी अवार्ड्स में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ लॉन्च (इम्प्लिमेंट) का पुरस्कार हासिल किया।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले फार्म पावर अवार्ड्स में उन ओईएम और संस्थानों के प्रयासों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और किसानों के जीवन को सकारात्मक तरीके से प्रभावित किया है।

श्री गगन पाल-निदेशक, कृषि ब्रांड इंडिया, सीएनएच इंडस्ट्रियल, ने कहा, “न्यू हॉलैंड कृषि में, हम भारतीय किसानों के लिए विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं। हमें इस पुरस्कार को पाने की बेहद खुशी है और हम सर्वोत्तम कोटि की मशीनें लगातार उपलब्ध कराते रहने और भारत में इस क्षेत्र के विकास में सहायता करने के लिए और उत्साहित हैं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पुरस्कार विजेता न्यू हॉलैंड 3037 TX 4WD एक दमदार ट्रैक्टर है जो क्षमता, ईंधन दक्षता, आराम और स्टाइल के बेजोड़ कॉम्बिनेशन के साथ 31-40 HP सेगमेंट में सर्वोत्तम कोटि की सुविधाएँ प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में कई इम्प्लिमेंट्स का प्रयोग किया जा सकता है और इससे तरह-तरह के कार्य किए जा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

न्यू हॉलैंड रोल-बार 125 राउंड बेलर, इस ब्रांड की नवीनतम पेशकशों में से एक है। बेलर भारत में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ है और भारतीय खेतों की परिस्थितियों के अनुरूप विशेष स्ट्रॉ डिज़ाइन के साथ काफी टिकाऊ है।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )