Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

टाटा मोटर्स के सभी ट्रकों में अब फैक्ट्री-फिटेड एयर कंडीशनिंग, पावर आउटपुट भी बढ़ा

16 जून 2025, नई दिल्ली: टाटा मोटर्स के सभी ट्रकों में अब फैक्ट्री-फिटेड एयर कंडीशनिंग, पावर आउटपुट भी बढ़ा – टाटा मोटर्स ने अपने सभी ट्रक मॉडलों में फैक्ट्री-फिटेड एयर कंडीशनिंग सिस्टम लॉन्च किया है। यह सुविधा SFC, LPT, Ultra, Signa और Prima कैबिन के साथ-साथ पहली बार कौल मॉडल्स में भी उपलब्ध होगी। कंपनी ने ट्रकों के पावर आउटपुट में भी बढ़ोतरी की है।

टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (ट्रक) राजेश कौल ने बताया, “एयर-कंडीशन्ड कैबिन और कौल मॉडल के जरिए हम ड्राइवरों के लिए आरामदायक कार्य वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी। यह अपग्रेड न केवल नियामकीय आवश्यकताओं के अनुरूप है, बल्कि ग्राहक फीडबैक और इंजीनियरिंग के जरिए कुल स्वामित्व लागत को भी कम करने में मदद करेगा।”

नया एयर कंडीशनिंग सिस्टम ड्यूल-मोड ऑपरेशन (ईको और हेवी) के साथ आएगा, जिससे बेहतर कूलिंग और ऊर्जा दक्षता मिलेगी। टाटा मोटर्स के हेवी ट्रक, टिपर और प्राइम मूवर अब 320 हॉर्स पावर तक का पावर आउटपुट देंगे। ईंधन दक्षता बढ़ाने के लिए इसमें इंजन आइडल ऑटो-शट, वॉइस मैसेजिंग सिस्टम जैसे फीचर जोड़े गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

टाटा मोटर्स का वाणिज्यिक वाहन पोर्टफोलियो देशभर में 3000 से अधिक सर्विस टचपॉइंट के साथ उपलब्ध है। कंपनी के सम्पूर्ण सेवा समाधान ‘सम्पूर्ण सेवा 2.0’ के तहत रोडसाइड असिस्टेंस, वार्षिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट, निश्चित सर्विस टर्नअराउंड समय और असली स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, कंपनी का कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म ‘फ्लीट एज’ ऑपरेटरों को बेहतर फ्लीट मैनेजमेंट में सहायता करता है, जिससे वाहन का अपटाइम बढ़ता है और स्वामित्व लागत घटती है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com