Agriculture Machinery (एग्रीकल्चर मशीन)

वित्तीय वर्ष 2022-23 में जमकर हुई ट्रैक्टरों की बिक्री, 8 लाख से अधिक ट्रैक्टर बिके

Share

06 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2022-23 में जमकर हुई ट्रैक्टरों की बिक्री, 8 लाख से अधिक ट्रैक्टर बिके – वित्त वर्ष 2022-23 ट्रैक्टर कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। भारत के 14 बड़े ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड में से 6 ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड ने बाजार में ट्रैक्टर ब्रिक्री में अच्छी वृध्दि हासिल की हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टरो पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ट्रैक्टर बिक्री में लगातार अगर ऐसी ही बढ़ोत्तरी होती रही हैं तो, ऐसा देख जा सकता हैं कि अगले 2-3 साल में भारत ट्रैक्टर बिक्री में 10 लाख के आंकड़े को पार कर जायेगा। 

किस कंपनी की कितनी हुई बिक्री?

वित्त वर्ष 2022-23 में देशभर में कुल 8,27,403 ट्रैक्टर की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान महिंद्र एंड महिंद्रा (ट्रैक्टर) कंपनी का रहा। इसके  के बाद दूसरे नंबर पर महिंद्रा का स्वराज डिवीजन, तीसरे नंबर पर इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स, चौथे नंबर पर टैफे और पांचवे नंबर पर एस्कॉर्ट्स (एग्री मशीनरी ग्रुप) रहा।

पिछले साल के मुकाबले कंपनियों का कैसा रहा प्रदर्शन?

वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 8 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री हुई हैं। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान देशभर में कुल 8,27,403 टैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि साल 2021-22 में देशभर में कुल 7,66,545 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।

बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी का प्रदर्शन शानदार

किसानों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्रैक्टर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ट्रैक्टर) कंपनी के ट्रैक्टर हैं, हर वर्ष की तरह इस बार भी वित्तीय वर्ष 2022-23 में किसानों ने सबसे ज्यादा महिंद्रा के ट्रैक्टरों को पसंद किया हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में  महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ट्रैक्टर) कंपनी ने कुल 1,45,916 ट्रैक्टर बेचे थे और ट्रैक्टर बाजार में 19.04% की हिस्सेदारी थी। बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर लिमिटेड कंपनी ने कुल 1,76,736 ट्रैक्टर बेंचे है और ट्रैक्टर बाजार में 21.36% की हिस्सेदारी हासिल की हैं।

बीते कई सालों से महिंद्रा काफी अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है। वर्तमान समय में महिंद्रा कंपनी अपने दो डिवीजन के साथ बाजार में मौजूद है। बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी का दूसरा डिवीजन स्वराज डिवीजन आता है। स्वराज डिवीजन भी बाजार में अपना अच्छा प्रर्दशन कर रहा हैं। महिंद्रा के स्वराज डिवीजन ने भी भारत की बाकी सारी ट्रैक्टरों कंपनी को पीछे छोड़ किसानों के बीच अपनी अच्छी पैठ बनाई  हैं।पिछले वर्ष कि तुलना में महिंद्रा के स्वराज डिवीज़न  ने ट्रैक्टर ब्रिक्री में 23% की वृध्दि के साथ कुल 1,28,698 ट्रैक्टर बेचें हैं। महिंद्रा का स्वराज डिवीजन ट्रैक्टर बाजार में 15.55% की हिस्सेदारी रखता हैं। 

बाकी कंपनियों की बिक्री कैसी रही?

बाजार में कई सारी कंपनियां हैं, जो पूरे जोश  के साथ ट्रैक्टर बाजार में अपनी छवि को विकसित में करने में लगी हुई हैं। इन ट्रैक्टर कंपनियों में तीसरे नंबर पर इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स आती हैं जिसने महिंद्रा कंपनी के बाद भारत में सबसे अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री की हैं। इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 97,743 ट्रैक्टर बेचे हैं।

इसके बाद चौथे व पांचवे स्थान पर टैफे लिमिटेड और एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (एग्री मशीनरी ग्रुप) कंपनी ने भी बाजार में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में टैफे ने कुल 92,546 ट्रैक्टर बेचे और इसके बाद पांचवे नंबर पर एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (एग्री मशीनरी ग्रुप) कंपनी ने कुल 79,531 ट्रैक्टर बेचे हैं।

बाजार में अन्य कंपनियों का कुछ खास प्रर्दशन देखने को नहीं मिला हैं, कुछ कंपनिया 2021-22 की तुलना में इस वर्ष काफी पीछे  रही हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में इंडो फार्म, प्रीत ट्रैक्टर्स, वी.एस.टी. टिलर और कैप्टन ट्रैक्टर्स कंपनियां की वृद्धि ऋणात्मक रही  हैं।

वित्त वर्ष 2022-23 में ट्रैक्टरों की बिक्री
कंपनियांवित्तीय वर्ष 2022-23मार्केट शेयर 2022-23वित्तीय वर्ष 2021-22मार्केट शेयर 2021-22वृध्दि
महिंद्रा एंड महिंद्रा (ट्रैक्टर)1,76,73621.36%1,45,91619.04%21%
महिंद्रा (स्वराज डिवीजन)1,28,69815.55%1,04,67413.66%23%
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स97,74311.81%89,96211.74%9%
टैफे लिमिटेड92,54611.19%81,21710.60%14%
एस्कॉर्ट्स (एग्री मशीनरी ग्रुप)79,5319.61%66,5438.68%20%
जॉन डीरे (ट्रैक्टर डिविजन)60,4507.31%52,4896.85%15%
आयशर ट्रैक्टर्स52,8706.39%51,0656.66%4%
सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया)30,0473.63%25,5203.33%18%
कुबोता20,7532.51%16,4242.14%26%
वी.एस.टी. टिलर ट्रैक्टर्स5,2900.64%5,9930.78%-12%
फोर्स मोटर्स लिमिटेड,4,3120.52%4,1460.54%4%
प्रीत ट्रैक्टर्स प्राइवेट3,6050.44%4,7560.62%-24%
इंडो फार्म इक्विपमेंट3,4560.42%3,6010.47%-4%
कैप्टन ट्रैक्टर्स3,4510.42%3,9020.51%-12%
अन्य67,9158.21%1,10,33714.39%-38%
कुल8,27,403100.00%7,66,545100.00%8%
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जमकर हुई ट्रैक्टरों की बिक्री, 8 लाख से अधिक ट्रैक्टर बिके

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *