Uncategorized

प्रदेश में 61 फीसदी रबी बोनी पूरी

भोपाल। म.प्र. में लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 61 फीसदी रकबे में रबी बोनी कर ली गई है। इस वर्ष 117.16 लाख हेक्टेयर में रबी बोनी का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध अब तक 72.15 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो गई है जो लक्ष्य का 61 फीसदी है।
कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 101.74 लाख हेक्टेयर है इस वर्ष 117.16 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध 72.15 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 60.01 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। प्रदेश की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 30.78 लाख हेक्टेयर में की गई है जबकि गत वर्ष अब तक 24.50 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। वहीं जौ की बोनी 77 हजार हेक्टेयर में हो गई है। इस प्रकार कुल अनाज फसलें 31.55 लाख हेक्टेयर में बोई जा चुकी हैं।
वहीं दलहनी फसलों की अब तक कुल बोनी 32.61 लाख हेक्टेयर में की गई है इसमें मुख्यत: चने की बुवाई 24.75 लाख हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 22.96 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। मटर 2.49 लाख हेक्टेयर में एवं मसूर की बोनी 4.95 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों में सरसों की बुवाई अब तक 6.32 लाख हेक्टेयर में की गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 5.24 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। वहीं अलसी एवं अन्य तिलहनी फसलों की बोनी 86 हजार हेक्टेयर में हो गई है। जानकारी के मुताबिक गन्ने की बोनी अब तक 68 हजार हेक्टेयर में कर ली गई है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 44 हजार हेक्टेयर में गन्ना बोया गया था।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement