Uncategorized

महिन्द्रा ट्रैक्टर विक्रेताओं की योजनाओं का लाभ लें किसान : श्री बिसरिया

रीवा। देश की नं. 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अधिकृत विक्रेता मे. यूनाइटेड आटोमोबाइल्स ने अपनी दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर महिन्द्रा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ट्रैक्टर डिवीजन के स्टेट हैड श्री राजीव बिसरिया, एरिया मैनेजर श्री नितीश कुमार, चैनल डेवलपमेंट मैनेजर श्री मुरली कृष्णन, टेरेटरी मैनेजर श्री अवधेश उपाध्याय, यूनाइटेड ऑटोमोबाइल्स के संचालक श्री प्रद्युमन सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 700 किसानों ने भाग लिया। श्री बिसरिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिन्द्रा देश में नं. 1 ट्रैक्टर निर्माता कम्पनी तथा महिन्द्रा ट्रैक्टरों की विशाल श्रृंखला उपलब्ध है जो कृषि कार्यों की हर आवश्यकता की पूर्ति करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि त्यौहारों के अवसर पर महिन्द्रा अधिकृत विक्रेता महिन्द्रा ट्रैक्टर खरीदने पर विभिन्न लाभ दे रहे हैं जिसका फायदा अधिक से अधिक किसान उठायें। श्री उपाध्याय ने महिन्द्रा के विभिन्न माडलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में 10 लक्की ड्रा भी निकाले गये। अतिथियों द्वारा 31 किसानों को महिन्द्रा ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर यूनाइटेड आटोमोबाइल उपलब्धियों की किताब का विमोचन भी किया गया। श्री प्रद्युमन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement