Uncategorized

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गत दिनों इसकी अनुशंसा की। संसदीय मामलों के मंत्री श्री अनंत कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। श्री कुमार ने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement