Uncategorized

धान ने पकड़ी रफ्तार अब तक 280 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

Share

नई दिल्ली। देश में धान फसल ने रफ्तार पकड़ ली है। 4 अगस्त की स्थिति के मुताबिक 280 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 266.93 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी हुई थी।
कृषि मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 878.23 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय 855.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गयी थी। देश में अब तक 121.28 लाख हेक्टेयर में दलहन, 156.95 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 49.71 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 114.34 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों की बुवाई 148.88 लाख हे. में एवं जूट तथा मेस्ता की बोनी 7 लाख हेक्टेयर में की गई है।

देश में बुवाई स्थिति 
(लाख हेक्टेयर) इस वर्ष गत वर्ष
धान 280 266.93
दलहन 121.28 116.95
मोटे अनाज 157 156.81
तिलहन 149 165.49
गन्ना 50 45.64
जूट, मेस्ता 7 7.55
कपास 114 96.48
कुल 878 856
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *