पुणे। महाधन फर्टिलाइजर्स बनाने वाली एक नई ब्राउनफील्ड परियोजना को तलोजा, महाराष्ट्र में शुरू किया गया है। नई विनिर्माण इकाई को नवीनतम आईएनसीआरओ टेक्नालॉजी के साथ लगाया गया है जिसमें फर्टिलाइजर्स के विभिन्न ग्रेड्स का उत्पादन करने का प्रावधान है।
महाधन महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में एक सुविख्यात फर्टिलाइजर ब्रांड है। यह अपनी गुणवत्ता एवं भरोसे के लिए जाना जाता है। यह लोकप्रिय एनपीके ग्रेड 24:24:00 और बेंटोनाइट सल्फर का अग्रणी विनिर्माता है।
महाधन का उत्पादन स्मार्टकेम टेक्नालॉजीज लिमिटेड (एसटीएल), दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कार्पोरेशन लिमिटेड (डीएफपीसीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुशंगी द्वारा किया जाता है। एसटीएल के कृषि व्यवसाय के प्रेसीडेंट श्री गाइ गोव्स ने कहा ‘800 करोड़ रुपए निवेश और मौजूदा क्षमताओं को तिगुने से अधिक करने के साथ, यह विगत 10 वर्षों में न सिर्फ महाराष्ट्र में बल्कि समूचे भारत में फर्टिलाइजर क्षेत्र में सबसे बड़ा विस्तार है। नई इकाई के साथ उत्पादन क्षमता मौजूदा तीन लाख टन प्रति वर्ष से बढ़कर 11 लाख टन पहुंच जायेगी। इस बढ़ी हुई क्षमता के साथ, नये ग्रेड्स को भी महाधन की रेंज के तहत जोड़ा जायेगा। इसमें 10:26:26 और 20:20:13 शामिल है। इस तरह इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में कुल 48 ट्रेडेड उत्पाद हो जायेंगे जिसमें बल्क फर्टिलाइजर्स, स्पेश्यलिटी फर्टिलाइजर्स, जल में घुलनशील फर्टिलाइजर्स, सूक्ष्म पोषक तत्व और द्वितीयक न्यूट्रिंएट्स शामिल हैं।