जीएसटी का असर उर्वरक हुए सस्ते
मार्कफेड द्वारा नई दरें घोषित
भोपाल। 1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद रसायनिक उर्वरकों के दाम में कमी हुई है। विभिन्न रसायनिक उर्वरक रु. 5 से रु. 20 तक प्रति बोरी (50 कि.ग्रा.) सस्ते हुए हैं। आधार खाद के रूप में प्रयुक्त किये जाने वाले उर्वरक यूरिया, डीएपी एवं सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर) की दरों में क्रमश: रु. 6, रु.10 एवं रु. 5 प्रति बोरी (50 कि.ग्रा.) की कमी हुई है। सहकारी क्षेत्र में उर्वरक प्रदाय करने वाली प्रमुख संस्था म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) ने जीएसटी लागू होने के उपरांत पुनरीक्षित विक्रय दरें घोषित कर दी हैं।
| क्र. | उर्वरक | कृषकों के लिये विक्रय दर | |
| (प्रति बोरी 50 कि.ग्रा.) | |||
| पुरानी दर | नई दर | ||
| 1 | यूरिया नीम कोटेड | रु. 301 | रु. 295 |
| 2 | डीएपी (स्वदेशी/आयातित) | रु. 1086 | रु. 1076 |
| 3 | एनपीके 12:32:16 | रु. 1081 | रु. 1061 |
| 4 | जिंकटेड एनपीके12:32:16 | रु. 1012 | रु. 1082 |
| 5 | एनपीके 10:26:26 | रु. 1060 | रु. 1055 |
| 6 | एनपीके 20:20:013 | रु. 821.50 | रु. 813.75 |
| 7 | पोटाश | रु. 583 | रु. 577.38 |
| 8 | अमोनियम सल्फेट | रु. 652 | रु. 653.63 |
| 9 | सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर) | रु. 278 | रु. 273 |
| 10 | सिंगल सुपर फास्फेट दानेदार | रु. 310 | रु. 304 |
| 11 | बोरोनेटेड सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर) | रु. 304.95 | रु. 299.25 |
| 12 | बोरोनेटेड सिंगल सुपर फास्फेट (दानेदार) | रु. 337 | रु. 330.75 |
