Uncategorized

जीएसटी का असर उर्वरक हुए सस्ते

मार्कफेड द्वारा नई दरें घोषित

भोपाल। 1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद रसायनिक उर्वरकों के दाम में कमी हुई है। विभिन्न रसायनिक उर्वरक रु. 5 से रु. 20 तक प्रति बोरी (50 कि.ग्रा.) सस्ते हुए हैं। आधार खाद के रूप में प्रयुक्त किये जाने वाले उर्वरक यूरिया, डीएपी एवं सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर) की दरों में क्रमश: रु. 6, रु.10 एवं रु. 5 प्रति बोरी (50 कि.ग्रा.) की कमी हुई है। सहकारी क्षेत्र में उर्वरक प्रदाय करने वाली प्रमुख संस्था म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) ने जीएसटी लागू होने के उपरांत पुनरीक्षित विक्रय दरें घोषित कर दी हैं।

 

क्र. उर्वरक   कृषकों के लिये विक्रय दर 
  (प्रति बोरी 50 कि.ग्रा.)
पुरानी दर नई दर
1 यूरिया नीम कोटेड रु. 301 रु. 295
2 डीएपी (स्वदेशी/आयातित) रु. 1086 रु. 1076
3 एनपीके 12:32:16 रु. 1081 रु. 1061
4 जिंकटेड एनपीके12:32:16 रु. 1012 रु. 1082
5 एनपीके 10:26:26 रु. 1060 रु. 1055
6 एनपीके 20:20:013 रु. 821.50 रु. 813.75
7 पोटाश रु. 583 रु. 577.38
8 अमोनियम सल्फेट रु. 652 रु. 653.63
9 सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर) रु. 278 रु. 273
10 सिंगल सुपर फास्फेट दानेदार रु. 310 रु. 304
11 बोरोनेटेड सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर) रु. 304.95 रु. 299.25
12 बोरोनेटेड सिंगल सुपर फास्फेट (दानेदार) रु. 337 रु. 330.75

 

Advertisements