Uncategorized

292 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोनी

(विशेष प्रतिनिधि)
नई दिल्ली/भोपाल। देश एवं प्रदेश में रबी फसलों की बोनी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। अब तक देश में 582.87 लाख हेक्टेयर में बुवाई कर ली गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 545.46 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक देश में गेहूंं की बोनी 21 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में की गई है। अब तक गेहूं 292.39 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस समय तक 271.46 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोनी हुई थी। वहीं म.प्र. में 112.30 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी की गई है।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक देश में 582.87 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई गई हैं इसमें प्रमुख फसल गेहूं 292.39 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। चावल की बोनी 10.68 लाख हे. में की गई है। इसी प्रकार दलहनी फसलें अब तक 148.11 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 131.12 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। मोटे अनाजों की बोनी 52.21 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 79.48 लाख हे. में बोई गई है जबकि गत वर्ष इस समय तक मोटे अनाज 56.29 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 71.83 लाख हे. में बोई गई थी।
इधर म.प्र. में कृषि विभाग के मुताबिक 112.30 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जो   लक्ष्य के विरुद्ध 95 फीसदी है। गत वर्ष इस समय तक 95 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई गई थीं।
प्रदेश में रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 57.80 लाख हे. में कर ली गई है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 48.32 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। राज्य में चने की बोनी लक्ष्य से अधिक 32.22 लाख हे. में, मटर 4.83 लाख हे. में, मसूर 5.74 लाख हेक्टेयर में, सरसों 7.08 लाख हेक्टेयर में एवं गन्ना 92 हजार हेक्टेयर में बोया गया है। प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 59.16 लाख हेक्टेयर में, दलहनी फसलें 43.49 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 8.73 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।

Advertisement
Advertisement

  देश में बुवाई स्थिति (लाख. हे. में)
फसल                  इस वर्ष    गत वर्ष
गेहूं                      292.39    271.46
चावल                  10.68    14.77
दालें                    148.11    131.12
मोटा अनाज        52.21    56.29
तिलहन               79.48    71.83
कुल                  582.87    545.46

प्रदेश में प्रमुख फसलों की बुवाई स्थिति(लाख. हे. में)
फसल    लक्ष्य    बोनी
गेहूं    64.22    57.80
चना    31.65    32.22
मटर    5.20    4.83
मसूर    6.45    5.74
सरसों    6.20    7.08
गन्ना    1.12    0.92

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement