Uncategorized

किसानों की समस्याओं का फीडबैक ऑनलाईन लें

भोपाल। भोपाल संभाग में 16 लाख 2 हजार हेक्टेयर में रबी की बोनी हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में 105 प्रतिशत है। यह जानकारी कृषि विभाग द्वारा संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय कृषि समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में संयुक्त संचालक कृषि़, सहकारिता, उद्यानिकी, मतस्य पालन और एम.पी.एग्रो के अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव ने संयुक्त संचालक कृषि को किसानों की समस्याओं का फीडबैक ऑनलाईन प्राप्त करने के लिए कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने को कहा।  संभागायुक्त श्री अजातशत्रु ने कहा कि किसानों की फसल, फसल बीमा अथवा अन्य सभी समस्याओं को इसमें शामिल किया जाये। एक प्रपत्र तैयार करें। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन पेपर लैस बनाये।
संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि पिछले वर्ष 20 दिसम्बर तक संभाग में 15 लाख 20 हजार हेक्टेयर में रबी फसल की बोनी हुई थी। इस वर्ष अब तक संभाग में 16 लाख 2 हजार हेक्टेयर में रबी फसल की बोनी हो चुकी है जो पिछले वर्ष की तुलना में 84 हजार हैक्टेयर अधिक है।
इसी प्रकार पिछले वर्ष कृषि विभाग से 1 लाख 70 हजार क्विंटल रबी फसल का बीज किसानों द्वारा लिया गया था। इस वर्ष अब तक 2 लाख 5 हजार क्विंटल रबी फसल का बीज संभाग के किसानों द्वारा लिया जा चुका है ।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement