Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: जनकल्याण अभियान का समापन, फीडबैक से बनेंगी नई योजनाएं

28 जनवरी 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश: जनकल्याण अभियान का समापन, फीडबैक से बनेंगी नई योजनाएं – मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाए गए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का सोमवार को समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सेवाओं को पारदर्शी बनाना था।

डॉ. यादव ने बताया कि अभियान के दौरान 63 सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि अभियान के तहत लाखों लोगों को लाभान्वित किया गया, विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में। आयुष्मान कार्ड जैसे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई, जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के कार्ड बनाए गए।

अभियान के दौरान अधिकारियों और मैदानी अमले ने घर-घर जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया। मुख्यमंत्री ने अभियान की सफलता का श्रेय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मिले फीडबैक को भविष्य की योजनाओं के निर्माण में शामिल किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी” (GYAN) के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक और गोंडवाना साम्राज्य की विरासत को याद करते हुए विकास और परंपरा को जोड़ने की बात कही।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अभियान के समापन के साथ ही मुख्यमंत्री ने आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी। इसके पहले रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर देने और उनकी क्षमताओं का उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com