Uncategorized

कलेक्टर ने धान खरीदी का निरीक्षण किया

नरसिंहपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्धमान वेयर हाऊस बकतला गोटेगांव के गोदाम परिसर के स्थान पर कृषि उपज मंडी गोटेगांव में करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. आर.आर. भोंसले ने धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान गत दिनों गोटेगांव में दिये। उक्त केन्द्र में सहकारी विपणन संस्था मर्यादित गोटेगांव के अंतर्गत धान खरीदी की जा रही थी।
कलेक्टर ने पंजीकृत किसानों, किसानों को एस.एम.एस., अब तक खरीदी गई एवं भंडारित धान की मात्रा आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने भंडारित धान के वारदानों पर स्टेंसिल से छापा स्पष्ट रूप से लगवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री एस.सी. तायल को निर्देशित किया कि धान खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुचारू बनायें। इस अवसर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मो. शाहिद खान, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री के.के. सिंह, जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री एस.सी. तायल, प्रभारी उपायुक्त सहकारिता सुश्री एम.ओ. इक्का, तहसीलदार श्री धर्मेन्द्र चौकसे, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री शर्मा, किसान, व्यापारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement