Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध शीत केन्द्र आगर द्वारा युवा संवाद पशुधन कार्यक्रम आयोजित

20 अक्टूबर 2022, आगर मालवा: दुग्ध शीत केन्द्र आगर द्वारा युवा संवाद पशुधन कार्यक्रम आयोजित – उज्जैन दुग्ध संघ उज्जैन के नेतृत्व में दुग्ध शीत केन्द्र आगर द्वारा  छावनी अग्रवाल धर्मशाला में युवा संवाद पशुधन कार्यक्रम आयोजित  किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन दुग्ध संघ उज्जैन डॉ.सी.बी.सिह, उपसंचालक फील्ड  डॉ.अशोक कुमार खरे,उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. उमेश जैन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के प्रबंधक श्री हेमंत रामावत, एम.पी.कान लिमिटेड के श्री राकेश चौहान ,शाखा प्रबंधक एस.बी.आई बैक आगर से श्री ताराचंद्र बोरीकर  सहित कई लोग उपस्थित थे।

आरम्भ में श्री मनोहर सोनी ने सम्पूर्ण जिले की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।  डॉ. अशोक कुमार खरे ने रोजगार बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन करने हेतु  युवाओं को प्रोत्साहित किया एवं दुग्ध संघ की  योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया  तथा उन्नत नस्ल के पशुओं से दुग्ध उत्पादन बढाने की कार्य योजना बताई । डॉ. जैन ने राष्ट्रीय पशुधन विकास मिशन योजना पर विस्तार से युवाओं को समझाया  एवं  सालेज द्वारा हरे-चारे का अचार बनाकर वर्ष भर सुरक्षित रखकर उपयोग करने पर प्रकाश डाला।  

डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि शासन द्वारा सभी के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है, उन्हें सफल बनाना हमारा कर्तव्य है, दुग्ध व्यवसाय को लाभकारी बनाने के लिए उन्नत नस्ल उपयोग करना, नई तकनीकी का उपयोग करना होगा। श्री बोरीकर द्वारा केसीसी प्रकरणों में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर समाधान किया।  श्री चौहान  द्वारा  युवाओं को डेरी सेक्टर से जुड़ने  के लाभों  पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक द्वारा स्व-सहायता समूहों को डेयरी सेक्टर से जुडने के लिए प्रेरित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी  द्वारा एसबीआई बैंक त्रिपक्षीय  अनुबंध तैयार कर 80 केसीसी के आवेदन स्वीकृति के लिए सौंपे गए। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत नागर ने किया एवं आभार प्रदर्शन  शीत केन्द्र आगर के श्री बलवंत सिंह यादव ने किया । इस अवसर पर बड़ी  संख्या में समिति के सदस्य एवं युवा उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बड़नगर मंडी में सोयाबीन 6500 रु क्विंटल बिकी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )