State News (राज्य कृषि समाचार)

इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभागों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़

Share

01 अक्टूबर 2022, इंदौर: इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभागों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार गत 24 घंटों में मध्यप्रदेश के इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर , भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों क जिलों में मौसम शुष्क रहा।  धार जिले के धरमपुरी में सर्वाधिक 19 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश  – धार (धरमपुरी – 19, नालछा – 12.2, निसरपुर – 3.4, मनावर – 3, बदनावर – 2, सिटी – 0.6),इंदौर (महू – 16, देपालपुर – 3.6, सांवेर – 3.4, एयरपोर्ट – 2.2), खरगोन (सेगांव – 15, बड़वाह – 6, कसरावद – 5, सिटी – 3.4, सनावद – 1),देवास (बागली – 14, उदयनगर – 5),खण्डवा (न्यू हरसूद – 14),मंदसौर (सिटी – 13.6, मल्हारगढ़ – 7, धुंधड़का – 5, संजीत – 5),उज्जैन (खाचरौद – 13, नागदा – 7, ता.मं. वेधशाला – 5, महिदपुर – 2),रतलाम (सिटी – 9, जावरा – 2),बड़वानी (ठीकरी – 8.4),विदिशा (गंजबासौदा – 6.4), नीमच (सिटी वेस्ट 2, मनासा – 2),खण्डवा (सिटी केवीके  – 0.5) और महेश्वर – 13.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश  – शुष्क रहा।

मौसम केंद्र ने  इंदौर संभाग के जिलों में तथा विदिशा ,रायसेन,बैतूल,हरदा,रतलाम,उज्जैन,देवास,शाजापुर ,डिंडोरी ,मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मध्यप्रदेश के शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की तीन नई किस्मों को मध्य प्रदेश में मंजूरी मिली

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *