मध्यप्रदेश के 15 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी
26 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 15 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; नर्मदापुरम, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन , ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा दर्ज़ की गई । 1 जून से 24 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -7 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -2 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -11 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के आंकड़े : – पाली 41.8, नौरोजाबाद 39.6, मझौली 35.4, खिरकिया 34.4, नईगढ़ी 34.0, मझौली 34.0, सीधी 33.2, चंदिया 26.6, पथरिया 24.0, बिछिया 23.8, माड़ा 22.4, हट्टा 21.6, मानपुर 21.5, बरहाई 20.0, शाहपुरा-डिंडोरी 19.2, मऊगंज 19.0, बुढ़ार 19.0, खरगोन 18.4, चितरंगी 18.2, कोतमा 17.0, खजुराहो-एयर पोर्ट 16.4, भगवानपुरा 16.0, पचमढ़ी 16.0, बटिया गढ़ 15.0, मोहनगढ़ 15.0, हनुमना 14.0, बिलासपुर 13.2, बेनीबारी 12.4, सिमरिया 12.2, खालवा 12.0, मझगांव 12.0, गोहपारु 12.0, पुष्प राजगढ़ 11.0, बजाग 11.0, अमरपाटन 11.0, उमरिया 10.8, किरना पुर 10.2, चंदेरी 10.0, बालाघाट 10.0, सिवनी मालवा 10.0, सोहागपुर-शहडोल 10.0, अनूपपुर 9.6, रीवा-शहर 9.6, नटेरन 9.0, करकेली 8.7, सिलवानी 8.6, सरई 8.2, मकसूदनगढ़ 8.0, खंडवा 8.0, मैहर 8.0, डोलरिया 8.0, जवा 8.0, जयतपुर 8.0, बिरसा 7.3, खैरलांजी 7.2, पन्ना 7.1, रीवा-जूर 7.0, चिचोली 6.2, रामनगर 6.2, मिहोना 6.0, बुरहानपुर 6.0, बाड़ी 6.0, त्योंथर 6.0, कुसमी 6.0 और टीकमगढ़ में 6.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है। गहरा अवदाब (डीप डिप्रेशन ), उत्तर तटीय आंध्र प्र देश के ऊपर बना और पिछले 06 घंटों के दौरान उत्तर — उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा और आज 24 सितंबर 2026 को सुबह 0830 बजे उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और संलग्न दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना। इसके उ र उत्तर – उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ने तथा आज, 24 सितमबर की शाम के आसपास धीरे-धीरे कमजोर होकर एक अवदाब डिप्रेशन ) में परिवर्तित होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद, इसके अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर – उत्तर -पश्चिम की ओर आगे बढ़ते रहने और धीरे-धीरे कमजोर होने की बहुत अधिक संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ, , मध्य क्षोभ मंडलीय स्तरों पर पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में गुजर रहा है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सिंगरौली , सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , छतरपुर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने का येलो अलर्टजारी किया है। साथ ही झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी /घंटा ) चलने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा , सीहोर, राजगढ़, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं , रायसेन, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, दतिया , भिंड , सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर , नर्मदापुरम, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना , दमोह, छतरपुर, मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा अनुपपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


