Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

13 सितम्बर 2025, इंदौर: छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  उज्जैन , सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; नर्मदापुरम,जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – जयतपुर 89.0, पिपरिया  57.6, नौरोजाबाद 48.6, उदयपुरा 48.0,  चन्नौड़ी  46.0, सौसर 45.0, खातेगांव 41.0, नरसिंहपुर 41.0, कटनी 37.0, बरही 36.0, बि रसा 33.0, पाली 32.8,  नर्मदापुरम 30.2, लखनादौन 30.2,  उमरियापान 28.0,  बुढ़ार  26.0, मझौली 25.2, मलाजखंड 24.2,  जयसिंह नगर 24.0, कि रनापुर 22.6, जबलपुर22.4, शाहपुरा-जबलपुर 22.2, बुधनी 22.0, बहोरीबंद 20.8,  पनागर  20.6, चंदिया  20.2, चांद 20.0, धनौरा 19.5, देवरी-रायसेन 19.0, गोहपारु  19.0, बरघाट 18.1, नि वास 17.4, डिंडोरी  17.3, देवरी- सागर 16.4, बिजुरी 15.8, टिमरनी 15.2, रांझी 14.8, बरेला 14.5, अमरकंटक 14.0, कुंडम 14.0, बिलहरी 14.0, घुघरी 14.0, सिहोरा 13.4, मोहगांव 13.2,करकेली 12.9, नैनपुर 12.4, माड़ा 12.4,  तेन्दु खेड़ा- दमोह 12.0,  सिंगौड़ी 12.0, केवलारी 12.0, मंडला 11.6, विजयराघवगढ़ 11.0, ढीमरखेड़ा 11.0, बेनीबारी 10.8,  पुष्पराजगढ़ 10.6, बिछिया 10.6, बरगी 10.4,  स्लीमानाबाद 10.0,  बाबई/ माखनपुर 10.0, गोटेगांव 10.0, करेली 10.0, छपारा 10.0, शाहनगर 9.2, सरई 9.2, मोहखेड़ 8.4, मझौली 8.0, इटारसी 7.4, सिंगरौली 7.4, कोतमा 7.3,  तेन्दुखेड़ा- नरसिंहपुर 7.0, पांढुर्ना  6.3, बरहाई 6.2, बजाग 6.0,  सिंहावल 6.0,  हर्राई  5.6, ति रोड़ी 5.3, बिलासपुर 5.2, हरदा 5.1,  डोलरिया  5.1, जबेरा 5.0,बकाल 5.0,   वेंकटनगर 4.7, अमरवाड़ा 4.2, बिछुआ 4.2, शाहपुरा – डिंडोरी  4.2, बरेली 4.2,  मुलताई  4.0, रीठी 4.0, बड़वारा 4.0,  नसरुल्ला गंज 4.0, घंसौर 4.0,  उमरिया  3.8,परसवाड़ा 3.4, रहटगाँव 3.4, रहली 3.3, वारासिवनी  3.2, मानपुर 3.2, बैहर 3.1, चिचोली 3.0, शाहपुर 3.0,  प्रभात पट्टन  3.0,  तमिया  3.0, अमरपुर 3.0,  करांजिया  3.0, खंडवा 3.0,गाडरवारा 3.0, सोहागपुर-शहडोल 3.0, खैरलांजी 2.4, उमरेठ 2.4, लांजी 2.3, आठनेर 2.3,  घोड़ाडोंगरी  2.0,  परासिया  2.0,  कन्नौद  2.0,  खिरकिया  2.0, अमरपाटन 2.0, मवई 2.0,कुरई 2.0,  ब्यो हारी 2.0, चुरहट 2.0, देवसर 2.0, जुन्नार देव 1.8, कटंगी 1.6, समनापुर 1.6, रीवा हुजूर  1.5, मेहंदवानी 1.4, सि वनी 1.4, रायपुर  कर्चुलियान  1.1, बैतूल 1.0, आमला1.0, चौराई 1.0, मैहर 1.0, पचमढ़ी 1.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम 1.0, सिवनी मालवा 1.0 और  गौहरगंज  में 0.3  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  शहडोल जिले में भारी वर्षा हुई। 1  जून से  12  सितंबर तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से 21  % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 18 % अधिक तथा  पश्चिमी मप्र में औसत से 25 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – 15 सितंबर के आसपास  पश्चिमी राजस्थान  के कुछ भागों से दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।  उत्तरी आंध्र प्रदेश  और  दक्षिण ओडिशा  तट से दूर,पश्चिम मध्य  और  संलग्न   पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से उसी  क्षेत्र में  एक निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित  है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊंचाई  के साथ  दक्षिण  की ओर झुक रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके  दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ने की संभावना है।  वर्तमान में मानसून  ट्रफ   मध्य समुद्र तल पर अमृतसर,  मुजफ्फर नगर, हरदोई,  डाल्टन गंज से होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश  और दक्षिण   ओडिशा से दूर,  पश्चिम  मध्य और  संलग्न उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र  के केंद्र तक विस्तृत है। एक ट्रफ उत्तरी आंध्र प्रदेश और  दक्षिण ओडिशा  तट से दूर, पश्चिम मध्यऔर  संलग्न उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न डाब क्षेत्र से जुड़े ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण  से छत्तीसगढ़ विदर्भ होते हुए  दक्षिण महाराष्ट्र  तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   पूर्वोत्तर झारखंड और निकटवर्ती   क्षेत्रों में   मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय  है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम,  उज्जैन , आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,
 दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया , कटनी,  पन्ना , छतरपुर,टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में कहीं -कहीं  विदिशा , रायसेन, सिहोर, खरगोन  , बड़वानी, इंदौर, शाजापुर, अनुपपुर, डिंडोरी , जबलपुर, मंडला, दमोह और  सागर जिलों में कुछ स्थानों पर तथा  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और   पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। प्रदेश के कई जिलों में झंझावात / वज्रपात की भी संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture