Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विश्व पशु चिकित्सा दिवस 26 अप्रैल को मनाया जाएगा

25 अप्रैल 2025, इंदौर: विश्व पशु चिकित्सा दिवस 26 अप्रैल को मनाया जाएगा – विश्व पशु चिकित्सा दिवस इस वर्ष 26 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस उपलक्ष्य में इंदौर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 26 अप्रैल को एक दिवसीय नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन संभागीय पशु चिकित्सालय स्नेहलतागंज में आयोजित किया जाएगा। विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रतिवर्ष माह अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है।

आयोजित शिविर में  श्वानों  को रेबीज का टीका मुफ्त लगाया जाएगा तथा श्वानों में चर्म रोग खुजली जो  कि  इस मौसम में अधिक होती है कि मुफ्त औषधि भी वितरित की जायेगी। समस्त पशु प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने पालतू श्वानों के टीकाकरण का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

 उक्त जानकारी डॉ. शशांक जुमड़े उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा डॉ. अमृतलाल शर्मा अध्यक्ष प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ जिला इंदौर द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। शिविर में उपस्थित पशु प्रेमियों एवं पशुपालकों को जानवरों के प्रति जागरूकता के लिए भी समझाइश देकर प्रेरित किया जाएगा। साथ ही कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा विशेष व्यवस्था कर एनिमल ब्रीडिंग कंट्रोल प्रोग्राम चलाया जा रहा है, के संबंध में उपस्थित जनों को जानकारी देकर सहयोग की अपेक्षा की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com