Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीआईएई के सहयोग से विश्व खाद्य दिवस का आयोजन

23 अक्टूबर 2024, भोपाल: सीआईएई के सहयोग से विश्व खाद्य दिवस का आयोजन – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (भारत सरकार) के कृषि उत्पाद प्रसंस्करण प्रभाग ने चित्रांश विद्यालय, करोंद और आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय, भोपाल के सहयोग से विश्व खाद्य दिवस को मनाया।

चित्रांश विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों और 20 शिक्षकों ने एवं आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय से 30 से अधिक संकाय सदस्य, 250 छात्र और 100 से अधिक किसानों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, पोषण, और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जो इस वर्ष के विश्व खाद्य दिवस की थीम पर आधारित था।

आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय अग्रवाल ने खाद्य दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. के. सी. पाण्डेय डीन विश्वविद्यालय ने स्वागत भाषण दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम.के. त्रिपाठी ने मोटे अनाज (मिलेट्स) पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मोटे अनाज के पोषण संबंधी लाभों, खाद्य सुरक्षा में उनके योगदान, और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय में डॉ. समलेश कुमारी ने सोयाबीन के उद्यमिता में योगदान पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर छात्रों की खाद्य प्रदर्शनी को पुरस्कृत किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com