Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत कार्यशाला आयोजित  

15 फ़रवरी 2025, धार: एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत कार्यशाला आयोजित – उप संचालक उद्यान मोहनसिंह मुझाल्दा ने बताया कि जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अन्तर्गत आजीविका भवन माण्डव रोड़ में सेमीनार, कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें योजनान्तर्गत विभागीय योजनाओं के संबंध में खाद्य प्रसंस्करण  इकाइयों   के विषय विशेषज्ञ सिद्धार्थ राठौर द्वारा पीएमएफएमई योजना में आवेदन, खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, खाद्य प्रसंस्करण  इकाइयों  के स्थापना हेतु आवश्यक मशीनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय धार के मुख्य प्रबंधक बलराम कुमार गुजराल द्वारा पीएमएफएमई योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण  इकाइयों  की स्थापना हेतु ऋण स्वीकृति के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक  सागरिका चाफेकर द्वारा नाबार्ड से संबंधित योजनाओं के संबध में, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. चौहान द्वारा मृदा प्रबंधन एवं जैविक खेती के संबध में, डॉ. डी. एस. मंडलोई उद्यानिकी वैज्ञानिक द्वारा जिले की प्रमुख फसलों के नवीन तकनिकी से उत्पादन एवं प्रसंस्करण के संबध में जानकारी प्रदान की गई। पीएमएफएमई योजनान्तर्गत दलिया मील इकाई की स्थापना करने वाले उद्यमी श्री सचिन जायसवाल  ने स्थापित इकाई की सफलता के संबंध में अपना अनुभव साझा  किया । बताया गया कि वर्ष 2024-25 में पीएमएफएमई योजनान्तर्गत व्यक्तिगत एवं   समूह  इकाइयों  के ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी एवं जिले के समस्त विकासखंड के कृषक व पीएमएफएमई योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com