Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगामी रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें

27 सितम्बर 2024, भोपाल: आगामी रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें – मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आगामी रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था के लिए विंध्य क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजना को पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाये। परियोजना का कार्य समय से पूर्ण हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जायें ताकि किसान भाइयों को असुविधा न हो। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा की बहुती नहर परियोजना और नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो इरिगेशन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा। बहुती नहर के निर्माण से 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र और नई गढ़ी-1 एवं 2 के कार्य पूर्ण होने पर 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बहुती नहर परियोजना में हो रहे विलंब पर असंतोष व्यक्त किया और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहुती कैनाल में एक्वाडक्ट निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये। साथ ही वितरक कैनाल और सप्लाई कैनाल के उन क्षेत्रों में, जहां सीपेज की समस्या है, तकनीकी निदान कर चैनल निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता बोधी  अनिल सिंह, मुख्य अभियंता रीवा   ए.के. देहरिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com