राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम मोदी से अमरोहा की महिला किसानों ने की मुलाकात

13 अगस्त 2024, नई दिल्ली: पीएम मोदी से अमरोहा की महिला किसानों ने की मुलाकात – उत्तर प्रदेश के अमरोहा की प्रगतिशील महिला किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सुनहरा अवसर मिला। महिला किसानों में खेती का जुनून देखकर प्रधानमंत्री ने इन्हें प्रोत्साहित किया। रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत  प्रधानमंत्री ने अधिक उपज, जलवायु अनुकूल और जैव सशक्त फसलों की 109 फसलें जारी कीं। साथ ही आमंत्रित किसानों से रूबरू हुए।

अमरोहा के गांव चक छावी की महिला किसान हितेश चौधरी, संध्या, गुलड़िया की अनीता देवी और जुझैला चक की प्रिंसी प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी जाहिर की। महिला किसान हितेश चौधरी ने सरकार द्वारा किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं महिला किसान संध्या ने बताया कि किसान और महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही हैं।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement