Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेंदे की खेती से आत्मनिर्भर बनीं दतिया की महिला किसान, हर महीने कमा रहीं ₹15 हजार

10 अक्टूबर 2026, भोपाल: गेंदे की खेती से आत्मनिर्भर बनीं दतिया की महिला किसान, हर महीने कमा रहीं ₹15 हजार – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में महिला किसान रामश्री गेंदे की खेती कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। श्री राधारानी स्व-सहायता समूह की सदस्य रामश्री करीब डेढ़ बीघा जमीन पर गेंदे की खेती कर रही हैं। वह फूलों को स्थानीय बाजार के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी में भी बेचती हैं। इससे उन्हें हर महीने करीब 10 से 15 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

रामश्री को स्व-सहायता समूह के माध्यम से 50 हजार रुपये का ऋण मिला। इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपना काम आगे बढ़ाने में मदद मिली। वह गेंदे के फूलों की खेती और बिक्री के जरिए अपनी आय अर्जित कर रही हैं।

खुद की फूलों की दुकान खोलने की इच्छा

रामश्री अब अपना व्यवसाय और आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनकी इच्छा भविष्य में खुद की फूलों की दुकान खोलने की है। गेंदे की खेती और फूलों की बिक्री से होने वाली कमाई ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। रामश्री की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का उदाहरण है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें