Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन में हर संभव सहयोग करेंगे : श्री शेखावत

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने की भेंट

19 जनवरी 2024, इंदौर: सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन में हर संभव सहयोग करेंगे : श्री शेखावत – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आये। श्री सिलावट ने मध्यप्रदेश में चल रही विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं मुख्यत: केन बेतवा राष्ट्रीय परियोजना, ई.आर.सी.पी. परियोजना के संबंध में अवगत कराते हुए, केन्द्र सरकार से इन योजनाओं के समय अवधि में पूर्ण होने संबंधी चर्चा की गई। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा प्रदेश में चल रही समस्त सिंचाई परियोजनाओं के सफल क्रिन्यान्वयन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने बावत अश्वस्त किया गया।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय मंत्री को अन्य परियोजना का संशोधित एमओयू भी प्रस्तुत किया। केन बेतवा परियोजना से संबंधित क्षेत्र की अन्य नदियों के संबंध में परियोजना की कार्य योजना भी प्रस्तुत की।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें