Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में 4 हजार केंद्रों पर होगी गेहूँ खरीदी, जानें कैसे करें पंजीयन

16 जनवरी 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में 4 हजार केंद्रों पर होगी गेहूँ खरीदी, जानें कैसे करें पंजीयन –  गेहूँ खरीदी के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन 20 जनवरी से शुरू होगा। इस बार राज्य में 4,000 उपार्जन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 3,800 थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय मंत्री जोशी ने राज्यों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसानों को गेहूँ खरीदी के बाद शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया को जल्द शुरू करने और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति पर जोर दिया।

मशीनों से गेहूं की होगी क्लीनिंग

मंत्री राजपूत ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन केंद्रों पर गेहूँ की गुणवत्ता सुधारने के लिए मेकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीनें लगाने की योजना है। इससे खराब गुणवत्ता वाले गेहूँ की खरीदी पर रोक लग सकेगी। साथ ही, उन्होंने समितियों को मिलने वाले कमीशन में बढ़ोतरी का भी सुझाव दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री राजपूत ने गेहूँ और चावल के द्वितीय त्रैमासिक प्रावधानित अनुदान और फोर्टिफाइड राइस जैसी योजनाओं के लिए लंबित राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने जानकारी दी कि उपार्जन प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में अपनाई जा रही प्रणाली का अध्ययन करने हेतु एक टीम लखनऊ भेजी जा रही है।

इस दौरान आयुक्त खाद्य सिबि चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com