राज्य कृषि समाचार (State News)

बारिश से भीगे गेहूं के कट्टे, उपार्जन प्रभारी निलंबित

14 अप्रैल 2025, इंदौर: बारिश से भीगे गेहूं के कट्टे, उपार्जन प्रभारी निलंबित –  इंदौर संभाग के धार जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति में गेहूं के सुरक्षित रखरखाव को लेकर लापरवाही  पाए  जाने पर उपार्जन प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्रा ने उपार्जन केंद्रों पर तत्काल निरीक्षण और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर बखतगढ़ में प्राथमिक कृषि साख समिति के उपार्जन प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि शनिवार को हुई बारिश में प्राथमिक कृषि साख समिति बखतगढ़ में खुले में रखे गए गेहूं के कट्टे भीग गए। संबंधित समिति द्वारा कट्टों को तिरपाल से ढंकने की व्यवस्था नहीं की गई थी। सहकारिता उपायुक्त वर्षा श्रीवास ने बताया कि आंधी के कारण तिरपाल उड़ गई थी और गेहूं को अगले दिन धूप में  सूखा  लिया गया है और किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। लापरवाही के चलते उपार्जन प्रभारी को निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बारिश की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कल ही सहकारिता, खाद्य विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि किसी भी हालत में गेहूं नहीं भीगना चाहिए। सभी उपार्जन केंद्रों पर तत्काल निरीक्षण और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था। कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement