राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तिथि 12 मई तक बढ़ाई गई

09 मई 2023, इंदौर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तिथि 12 मई तक बढ़ाई गई – रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु इंदौर संभाग में उपार्जन की अवधि 10 मई तक निर्धारित थी। असामयिक वर्षा के कारण गेहूं विक्रय से शेष रहे कृषकों से उपार्जन करने हेतु इंदौर संभाग में उपार्जन अवधि 12 मई 2023 तक बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी जिले में गेहूं विक्रय से कृषक शेष रहने पर जिला कलेक्टर के प्रस्ताव के आधार पर उपार्जन की अवधि 15 मई तक बढ़ाई जा सकेगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement