Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

18 जून को बीजोपचार पर वेबिनार का आयोजन

17 जून 2021, इंदौर । 18 जून को बीजोपचार पर वेबिनार का आयोजन – सोयाबीन और मक्का फसल में बीजोपचार विषय पर 18 जून को दोपहर 3 बजे  गूगल मीट पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया है ,जिसके मुख्य वक्ता डॉ अरुण शुक्ला शस्य वैज्ञानिक , कृषि विज्ञान केंद्र , कस्तूरबा ग्राम रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए श्रीमती शर्ली थॉमस , उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा इंदौर ने बताया कि फसल उत्पादन बढ़ाने और फसलों को स्वस्थ रखने के लिए बीजोपचार करना जरुरी है। इसीलिए सोयाबीन और मक्का फसल में बीजोपचार विषय पर 18  जून को दोपहर 3 बजे  गूगल मीट पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया है। मुख्य वक्ता डॉ अरुण शुक्ला , शस्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कस्तूरबा ग्राम रहेंगे।

वेबिनार से जुड़ने हेतु कृषक बंधु गूगल मीट पर जाकर इस लिंक meet.google.com/dte-svjd-xzq पर  क्लिक कर अधिक संख्या में भाग लें और बीजोपचार से अपनी फसल को सुरक्षा का टीका लगावें।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile