दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे
17 अप्रैल 2025, भोपाल: दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदसौर में चल रहे विशाल महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यज्ञ में 51 मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी, पूजा अर्चना की तथा सुख, शांति, समृद्धि कामना की। आहुति के पश्चात यज्ञशाला की परिक्रमा भी की।
इस दौरान सर्वाध्यक्ष डॉ. आचार्य गोस्वामी श्री गोकुलोत्सवजी महाराज, जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, वल्लभ मूल के आचार्य गण, सांसद सुधीर गुप्ता, संत मणिमहेश चैतन्य जी महाराज, रामकिशोर दास जी महाराज भी उपस्थित रहे.
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस यज्ञ का विशेष महत्व है। पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है। सनातन संस्कृति की अपनी अलग विशेषता रही है।
दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। वर्तमान में 9% दूध उत्पादन होता है जिसको बढ़कर 20% किया जाएगा। दूध उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाया जाएगा। हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे। दूध का उत्पादन बढ़ाने पर कार्य होगा। गांव की गौशाला अच्छे से संचालित हो इसके लिए प्रयास होंगे। 25 गाय की एक इकाई मानकर एक व्यक्ति आठ इकाई रख सकेंगे। कामधेनु योजना को जमीन स्तर पर उतारेंगे। समाज में संस्कार दिखे इसके लिए धार्मिक नगरों में शराबबंदी की गई। ऐसे प्रत्येक पवित्र स्थान पर शराबबंदी की गई। यह निर्णय सुसंस्कृत समाज के निर्माण में सहायक होगा। कृष्ण की लीलाओं के पवित्र स्थान को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएंगे। प्रदेश में ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: