राज्य कृषि समाचार (State News)

केन्द्रीय वन मंत्री से मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने लंबित वन प्रकरणों पर चर्चा की

20 फरवरी 2024, इंदौर: केन्द्रीय वन मंत्री से मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने लंबित वन प्रकरणों पर चर्चा की – केन्द्रीय वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सौजन्य भेंट की। मंत्री श्री सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री श्री यादव से मध्यप्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं के लंबित वन प्रकरणों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग द्वारा वर्तमान में 41.10 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित की जा चुकी है एवं आगामी वर्षों में इसमें बढ़ोत्तरी कर 53 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित की जाना लक्षित है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागांतर्गत वृहद मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रगतिरत है। प्रगतिरत 5 परियोजनाओं के अन्तर्गत वन भूमि प्रभावित होने से इससे संबंधित वन स्वीकृति केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली एवं क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में लंबित है।

लंबित सिंचाई परियोजनाओं में माँ रतनगढ़ परियोजना डबरा (दतिया), सेमलखेड़ी तीर्थ विदिशा, कुआझांगर रतलाम, लटूरी गुजर शाजापुर और मगर टैंक उमरिया शामिल हैं। मंत्री श्री सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री श्री यादव से लंबित वन स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया। जिससे कि परियोजनाओं को समयसीमा में पूर्ण किया जा सके और इससे कृषकों को लाभ प्राप्त हो सके।  इस पर केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर मंजूरी के संबंध में कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement