Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रेशम केंद्र गौशाला का अपशिष्ट खेतों को करेगा उपजाऊ- मंत्री श्री सिलावट

09 सितम्बर 2025, इंदौर: रेशम केंद्र गौशाला का अपशिष्ट खेतों को करेगा उपजाऊ- मंत्री श्री सिलावट – प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि सांवेर के ग्राम खजुरिया में रेशम केन्द्र पर नगर निगम इन्दौर द्वारा गौशाला संचालित है। इस गौशाला में गौवंश के गोमूत्र व अन्य अपशिष्ट किसानों के खेतों को उपजाऊ बनाने का निर्णय लिया है।

अभी गौशाला में एकत्रित गौवंश के अपशिष्ट पदार्थ को तालाब में डाला जा रहा था। इस कारण खजुरिया, मांगलिया अर्निया, अजनोटी, बदरखां, यशवंत सागर क्षेत्र के आसपास के सभी ट्यूबवेल व नलकूप के जल को दूषित कर रहा है। साथ ही क्षेत्र में गंदगी एवं बीमारी फैल रही। ग्राम खजुरिया, मांगलिया अर्निया, अजनोटी, बदरखां, यशवंत सागर के ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के निराकरण की मांग की गई।

 इस पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इस समस्या के त्वरित निराकरण के लिए नगर निगम महापौर से चर्चा कर पार्षद श्री योगेश गेंदर व एक प्रतिनिधि मंडल को महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव से उनके निवास पर चर्चा हेतु भेजा। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने ग्राम खजुरिया, मांगलिया अर्निया, अजनोटी, बदरखां, यशवंत सागर के सभी ग्रामीणों से भेंट कर गौशाला संचालकों से चर्चा कर रेशम केन्द्र गौशाला का पूरा गोबर तालाबों, कांकड़ों एवं अन्य स्थानों पर न डाल कर समीप के गांव के किसानों के खेतों में डाले जाने के लिए निर्देश  दिए ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें