मध्यप्रदेश के पांच जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी
21 अगस्त 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के पांच जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर , रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; भोपाल, चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 21 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -11 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से – 10 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 12 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पूर्वी मप्र के सतना जिले के नागौद में सर्वाधिक 159.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि पश्चिमी मप्र में नर्मदापुरम जिले के डोलारिया में सर्वाधिक 76. 4 मिमी वर्षा हुई। जबकि सोहावल में 131.0, अमरपाटन 107.0, मझगांव 107.0, जैसो में 102.0 मिमी वर्षा हुई।
मौसमी परिस्थितियां – उत्तर -पूर्वी मप्र और उसके आसपास के क्षेत्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र आज, 21 अग , 2026 को सुबह 08:30 बजे उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अब औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ ( द्रोणिका ) अब अमृतसर, मुजफ्फर नगर, कानपुर, उत्तर- पूर्वी मप्र और उसके आसपास के कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र , डाल्टनगंज, दीघा और वहां से दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र , उत्तर हरियाणा , उत्तर ओडिशा और उसके आसपास, दक्षिण गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड, दक्षिण -पश्चिम मप्र , उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्ला देश के ऊपर तथा पश्चिम -मध्य और उससे सटी उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर आंध्र प्रदेश – दक्षिण ओडिशा तटों पर बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने डिंडोरी , मंडला, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि विदिशा , रायसेन, नर्मदा पुरम, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , उमरिया , जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी , पन्ना , छतरपुर और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इन अति /भारी वर्षा वाले जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना व्यक्त की है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं / कुछ /अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी अथवा गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

