राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए चेतावनी: बिना फार्मर आईडी के पीएम-किसान की 22वीं किश्त का लाभ नहीं मिलेगा  

23 दिसंबर 2025, भोपाल: किसानों के लिए चेतावनी: बिना फार्मर आईडी के पीएम-किसान की 22वीं किश्त का लाभ नहीं मिलेगा – ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण की कार्यवाही जनवरी 2026 से प्रारंभ होने की संभावना है। इसके अंतर्गत सभी जिथलों में उर्वरक पंजीयन हेतु फार्मर आईडी का उपयोग किया जाएगा।

आगर मालवा जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने तहसीलदारों को निर्देश दिए है वे अपने-अपने क्षेत्र में समस्त कृषि भू-धारियों की फार्मर आईडी जनरेट करने का कार्य प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। समय पर फार्मर आईडी जनरेट होने से किसानों को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त हो सकेगा।

 जिले के कृषकों से अपील की है कि वे अपनी फार्मर आईडी शीघ्र बनवाए, जिससे उर्वरक वितरण एवं योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही तहसीलदारों को भी फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements