Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

इन किसानों को पीएम किसान की 17वीं किश्त नहीं मिलेगी, जानें क्यों

21 मई 2024, नई दिल्ली: इन किसानों को पीएम किसान की 17वीं किश्त नहीं मिलेगी, जानें क्यों – पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि तीन किश्तों में दी जाती है: अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च। लाभार्थी किसान 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कुछ किसानों को इस बार किश्त नहीं मिलेगी।

 जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन का वैरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, जिनके परिवार के सदस्य केंद्र या राज्य सरकार में कार्यरत हैं, पेंशनर हैं, या टैक्सपेयर हैं, वे भी इस योजना के पात्र नहीं हैं। प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट के परिवार के सदस्य भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं।

 लोकसभा चुनाव के कारण 1 जून तक वोटिंग और 4 जून को नतीजे आने तक योजना की किश्त स्थगित  है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

www.krishakjagat.org

www.global-agriculture.com