Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तरबूज फसल के प्रक्षेत्रों का भ्रमण एवं सर्वे कार्य जारी

15 फ़रवरी 2025, बुरहानपुर: तरबूज फसल के प्रक्षेत्रों का भ्रमण एवं सर्वे कार्य जारी – तहसीलदार श्री दयाराम अवस्या, एवं श्री गोविंद सिंह रावत, कृषि विज्ञान केन्द्र सांडस कला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, डॉ मेघा विभुते तथा उप संचालक उद्यान श्री राजू बडवाया द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम बोदरली, संग्रामपुर, मोहद, खामनी, फोपनार आदि ग्रामों के लगभग 15 तरबूज उत्पादक कृषकों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा  प्रक्षेत्रों पर लगी प्रभावित तरबूज फसल की विभिन्न अवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। सर्वे उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान कृषकों को  =फसल चक्र अपनाने की सलाह  =देकर बताया कि, लगातार एक ही फसल या एक कुल की फसल की खेती करने से बचें। खेत के आसपास एवं अन्दर साफ-सफाई करें। रोगग्रस्त पौधों को उखाड़कर खेत के बाहर फेंक देवें  या गड्ढा खोदकर दबा देवें। आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति अवश्य करें, जिसके साथ ही सूक्ष्म  पोषक  तत्व कैल्शियम, बोरान, मैंगनीज आदि की अनुशंसित मात्रा का उपयोग करें। सूक्ष्म  पोषक  तत्वों जैसे बोरान, आयरन, मैग्नीज, कॉपर, जिंक एवं  मॉलीब्लेडिनम  की पूर्ति के लिए माइक्रो न्यूट्रेंट 25 एमएल प्रति पम्प के हिसाब से स्प्रे करें।

उपसंचालक उद्यानिकी ने बताया कि, कीट नियंत्रण हेतु छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, क्लोरोपायरीफांस 45 एमएल, एसीफेट 15 ग्राम, स्टीकर 15 एमएल, नीमतेल 50 एमएल, 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते है या इमिडाक्लोरोपिड 6 एमएल, एसीफेट 15 ग्राम, स्टीकर 15 एमएल, नीमतेल 50 एमएल-15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें तथा फिप्रोनिल 25 एमएल, स्टीकर 15 एमएल, नीमतेल 50 एमएल 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com