राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद वितरण में विदिशा ने रचा कीर्तिमान: 96%  ई-टोकन वितरण के साथ बना रोल मॉडल

01 दिसंबर 2025, विदिशा: खाद वितरण में विदिशा ने रचा कीर्तिमान: 96%  ई-टोकन वितरण के साथ बना रोल मॉडल – मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘ई-टोकन व्यवस्था (https://etoken.mpkrishi.org) के क्रियान्वयन में विदिशा जिले ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता के कुशल नेतृत्व और सटीक मार्गदर्शन में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। जिले में 96 प्रतिशत खाद का वितरण ई-टोकन के माध्यम से सुनिश्चित कर प्रशासन ने एक नई नजीर पेश की है। जिसे अब अन्य जिले भी अपनाने लगे हैं।

 जमीनी स्तर पर हल

विदिशा, शाजापुर और जबलपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई इस योजना की राह शुरू में आसान नहीं थी। एग्रीस्टैक पोर्टल (AgriStack Portal) पर हजारों किसानों की फार्मर आईडी (Farmer ID) और रकवे (जमीन) की जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण टोकन व्यवस्था लड़खड़ा सकती थी।लेकिन, विदिशा कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए इसे व्यक्तिगत निगरानी (Personal Monitoring) में लिया। उन्होंनेः

तुरंत जिले के सभी तहसीलदारों और पटवारियों को सख्त निर्देशित किया कि यह कार्य मिशन मोड में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को खाद मिलने में तकनीकी बाधा नहीं आनी चाहिए और जल्द से जल्द हर किसान का डेटा और रकबा पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

कलेक्टर गुप्ता के इन त्वरित निर्णयों और मैदानी अमले पर उनकी पकड़ का ही नतीजा है कि बहुत कम समय में डेटा अपडेट हुआ और आज जिला पूरे प्रदेश में अग्रणी भूमिका में है।

Advertisement
Advertisement

विदिशा की प्रशासनिक दक्षता देखने पहुंची शाजापुर की टीम

विदिशा जिला प्रशासन द्वारा स्थापित इस ‘सफल मॉडल’ की चर्चा अब पड़ोसी जिलों में भी है। कलेक्टर के निर्देशन में जिला सहकारी बैंक और समितियों ने जिस समन्वय से काम किया, उसे समझने के लिए आज शाजापुर जिले का एक उच्च स्तरीय दल विदिशा पहुंचा।

Advertisement
Advertisement

शाजापुर से आए डीआर ,उप संचालक कृषि और जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों ने विदिशा जिला सहकारी बैंक का दौरा किया। उन्होंने संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझा है।

कैसे प्रशासन ने कम समय में डेटा अपडेशन की चुनौती को पार किया?सहकारी समितियां पोर्टल पर इतनी सुगमता से कार्य कैसे कर रही हैं? शाजापुर की टीम ने विदिशा के प्रशासनिक मॉडल की सराहना की और इसे अपने जिले में लागू करने के लिए महत्वपूर्ण इनपुट्स लिए।

किसानों के लिए वरदान

किसानों के लिए वरदान सावित हुई नवीन व्यवस्था कलेक्टर गुप्ता की संवेदनशीलता के कारण आज विदिशा का किसान घंटों लाइनों में लगने के बजाय सम्मान के साथ ई-टोकन के माध्यम से खाद प्राप्त कर रहा है। यह सफलता प्रशासनिक इच्छाशक्ति और सही नेतृत्व का परिणाम है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement