विदिशा: डबल लॉक और निजी केंद्रों पर खाद का स्टॉक उपलब्ध, किसान टोकन बुक कर ले सकेंगे उर्वरक
13 नवंबर 2026, विदिशा: विदिशा: डबल लॉक और निजी केंद्रों पर खाद का स्टॉक उपलब्ध, किसान टोकन बुक कर ले सकेंगे उर्वरक – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रबी फसलों की बुवाई एवं फसलों में उर्वरकों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए डबल लॉक केंद्रों एवं निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों पर विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित केंद्रों से उर्वरक प्राप्त करने के लिए टोकन बुक कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बुधवार 11 नवम्बर की स्थिति में जिले के विभिन्न डबल लॉक केंद्रों एवं निजी विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध उर्वरक का विवरण निम्नानुसार है।
डबल लॉक केंद्रों पर उपलब्ध उर्वरक की स्थिति
- सिरोंज डबल लॉक केंद्र – यूरिया 50 मीट्रिक टन, टीएसपी 35 मीट्रिक टन एवं डीएपी 30 मीट्रिक टन।
- विदिशा डबल लॉक केंद्र – टीएसपी 51 मीट्रिक टन, यूरिया 54 मीट्रिक टन एवं डीएपी 40 मीट्रिक टन।
- कुरवाई डबल लॉक केंद्र – यूरिया 50 मीट्रिक टन एवं डीएपी 50 मीट्रिक टन।
- ग्यारसपुर डबल लॉक केंद्र – डीएपी 25 मीट्रिक टन, टीएसपी 20 मीट्रिक टन एवं एनपीके 5 मीट्रिक टन।
- शमशाबाद डबल लॉक केंद्र – टीएसपी 20 मीट्रिक टन, यूरिया 40 मीट्रिक टन एवं डीएपी 25 मीट्रिक टन।
- बासौदा डबल लॉक केंद्र क्रमांक-1 – डीएपी 60 मीट्रिक टन बासौदा डबल लॉक केंद्र क्रमांक-2 – यूरिया 43 मीट्रिक टन, डीएपी 50 मीट्रिक टन एवं एनपीके 30 मीट्रिक टन।
निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध खाद
श्री राधे कृषि उपार्जन केंद्र, कुरवाई में डीएपी 12 मीट्रिक टन रमन एग्रो, विदिशा में डीएपी 12 मीट्रिक टन एवं यूरिया 25.2 मीट्रिक टन।इफको बाजार, बासौदा में डीएपी 60 मीट्रिक टन। आर.के. ट्रेडर्स, लटेरी में यूरिया 25 मीट्रिक टन।श्री पारस कृषि सेवा केंद्र, विदिशामें डीएपी 12.5 मीट्रिक टन एवं यूरिया 25.2 मीट्रिक टन। जिले में किसानों को उनकी कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विभिन्न केंद्रों पर स्टॉक की व्यवस्था की गई है। किसान भाई संबंधित डबल लॉक एवं निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों से संपर्क कर खाद प्राप्त करने के लिए टोकन बुक कर सकते हैं।
किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरकों का उपयोग फसलों की आवश्यकता एवं कृषि विशेषज्ञों की अनुशंसा के अनुसार करें तथा अनावश्यक भंडारण से बचें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


