Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सब्जी उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं राजगढ़ की 170 समूह दीदियां, हर माह कमा रहीं 40 हजार रुपए  

13 नवंबर 2026, भोपाल: सब्जी उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं राजगढ़ की 170 समूह दीदियां, हर माह कमा रहीं 40 हजार रुपए – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ विकासखंड के ग्राम मानपुरा देव की स्वसहायता समूह की दीदियां सब्जी उत्पादन के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। समूह की दीदियां अपने खेतों में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर आसपास के बाजारों के साथ भोपाल सब्जी मंडी में भी थोक में सब्जियां बेचकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। 

ग्राम मानपुरा देव की गतिविधि समूह की दीदी श्रीमती कीरन कुशवाह द्वारा अपने खेत में लगभग 10 बीघा जमीन पर आधुनिक तरीके से सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। उनके खेत में टमाटर, मिर्च, ककड़ी, गिलकी, लौकी, शिमला मिर्च, कद्दू, चना फली सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई जा रही हैं। दीदी द्वारा पॉली मल्चिंग तकनीक अपनाकर आधुनिक तरीके से सब्जी उत्पादन किया जा रहा है।

ग्राम मानपुरा देव में स्वसहायता समूह के 17 समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 170 दीदियां जुड़ी हुई हैं। गांव की सभी दीदियां अपने-अपने घरों एवं खेतों में सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही हैं। सब्जियों को स्थानीय बाजारों के साथ भोपाल की सब्जी मंडी में भी थोक में विक्रय किया जाता है। इस कार्य से एक दीदी को लगभग 30 से 40 हजार रुपये तक की मासिक आमदनी हो रही है। ग्राम मानपुरा देव की स्वसहायता समूह की दीदियां आधुनिक तरीके से सब्जी उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें