Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वेटरनरी के इंटर्न छात्रों को मिलेगा स्टाईपेण्ड पर महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

23 जुलाई 2022, जयपुर । वेटरनरी के इंटर्न छात्रों को मिलेगा स्टाईपेण्ड पर महंगाई भत्ता –मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वेटरनरी के इंटर्न छात्रों को देय स्टाईपेंड पर आयुर्वेद एवं मेडिकल इंटर्न छात्रों के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों को स्टाईपेंड के साथ-साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा ऐलोपैथी तथा आयुर्वेद विभाग के इंटर्न विद्यार्थियों को स्टाईपेंड पर राज्य कर्मचारियों की भांति ही महंगाई भत्ता दिया जाता है, जबकि वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों को भी स्टाईपेंड के साथ महंगाई भत्ता 1 अप्रैल, 2022 से मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2022-23 के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप वेटनरी इंटर्न छात्रों को देय स्टाईपेंड 3500 रूपये से बढ़ाकर 14000 रूपये करने के आदेश पूर्व में जारी किये जा चुके हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें