राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

14 अगस्त 2025, इंदौर: नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24  घंटों  के दौरान,  मध्यप्रदेश  के  उज्जैन , रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, शहडोल,सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम , ग्वालियर , चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों  पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – करेरा 110.0, अलीपुर 93.0, नरवर 73.0, किरनापुर 65.4, पिपरिया  61.8, बिलहरी 60.0, उदयपुरा 54.0, गाडरवारा 52.0, टिमरनी 50.2, बकाल50.0, परसवाड़ा 47.2, बदरवास 47.0, बुढ़ार 46.0, बनखेड़ी 45.8, नैनपुर 45.4, उदयनगर 45.0, करांजिया  45.0, हातोद  44.6, गौहरगंज 42.2, सोहागपुर-शहडोल 39.0, गैरतगंज 38.2, मोहगांव 36.3, बरेली 36.2, भिंड  35.0, मिहोना 35.0, मऊ 35.0, भैंदर 35.0, जैसीनगर 33.0, मंडला 32.6, रौन 32.0, गोटेगांव 32.0,  हर्राई  31.8, इंदौर 31.2, कुरवाई 30.4,सुल्तानपुर 30.3, नेपानगर 30.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम 30.0, देवरी- सागर 30.0, मोहनगढ़ 30.0,  ग्वालियर  29.0, मुरैना 29.0, देवरी-रायसेन 28.3, पुनासा बांध 28.0, केसली 28.0,दतिया  27.4, चांद 27.2, पोहरी 27.0, सिलवानी 26.6, बुरहानपुर 26.0,   बटियागढ़ 26.0, बड़वाह 26.0, झिरन्या  25.0, गढ़ाकोटा 25.0, बरघाट 24.1, केवलारी 24.0, डबरा 23.8,बाड़ी 23.5, अमरकंटक 22.4, सिंगरौली 22.4, बि रसा 22.2, रहटगढ़ 22.1,  हाटपिपल्या  22.0, बैतूल 21.4, जोबट  21.2, आठनेर 21.1, तिमया 21.0, खंडवा 21.0, सनावद 21.0,मलाजखंड 20.8, उमरेठ 20.6, खकनार 20.0, घुघरी 20.0, पठारी 20.0, खरगौन 18.8, बिछिया  18.4, कोलार 18.0, बहोरीबंद 18.0, विदिशा  18.0, अमरवाड़ा 17.2, बिछुआ 17.0, कटनी 17.0, बालाघाट 16.8, मुलताई 16.4, परािसया 16.4, सांवेर 16.3,  भैंसदेही 16.0, गोहद 16.0,  सेंवढ़ा  16.0, करेली 16.0, लाल बर्रा  15.0, भीमपुर 15.0,  पथरिया  15.0,पोरसा 15.0, बबई/ माखनपुर 15.0, बड़ागांव धसान 15.0, सागर 14.9,  पनागर 14.8, पचमढ़ी 14.6, रायपुरा 14.2,  ब्यावरा 14.2, आमला 14.0,  घोड़ाडोंगरी  14.0, शाहपुर 14.0,कैलाश 14.0,  नरसिंहपुर 14.0, खुरई 14.0, इछावर 14.0, कोलारस 14.0, नटेरन 14.0, चि चोली 13.0, देवास 13.0, रावटी 13.0, शिवपुरी 13.0,  ग्यारसपुर 13.0, सिरोंज  13.0, अरेरा हिल्स  12.6, मोहखेड़ 12.4,  बेगम गंज 12.4, राजगढ़ 12.1, गोगावां 12.0,  मटी यारी 12.0, बुधनी 12.0,  नर्मदापुरम 11.9, लटेरी 11.5, छिंदवाड़ा 11.0, पाली 10.8, मवई 10.6,बैरसिया  10.4,  डोलरिया  10.4, बड़ौद 10.0, मेहगांव 10.0, अटेर 10.0, पटेरा 10.0, आरोन 10.0, भि तरवार 10.0, पंधाना 10.0, पलेरा 10.0  और  गुलाबगंज में 10.0 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  बालाघाट , शिवपुरी और मुरैना में भारी वर्षा हुई।    

मौसमी परिस्थितियां – आज सुबह 0830 बजे भारतीय समयानुसार  पश्चिम – मध्य   बंगाल  की खाड़ी के उत्तर – पश्चिम  और आसपास के इलाकों तथा  दक्षिण ओडिशा – उत्तर आंध्र प्रदेश  के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके  दक्षिण   ओडिशा – उत्तरी तटीय  आंध्र प्रदेश  होते हुए पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ने की संभावना है।  वर्तमान में मानसून  ट्रफ   मध्य समुद्र  तल पर बीकानेर,  वनस्थली  , गुना, दमोह, बिलासपुर, कलिंगापत्तनम से होकर गुजरती है और वहां से निम्न  दबाव का क्षेत्र  पश्चिम – मध्य  बंगाल की खाड़ी के  उत्तर – पश्चिम  और आसपास के इलाकों तथा  दक्षिण  ओडिशा – उत्तरी आंध्र प्रदेश  के तटों पर स्थित  है। ऊपरी हवा के तीन चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में , पश्चिम उत्तर प्रदेश में तथा  पूर्वोत्तर अरब सागर और  समीपवर्ती   कच्छ  पर  मध्य समुद्र
तल से 1.5 और 3.1 कि मी की ऊंचाई पर स्थित  है। इसके अलावा  पूर्व – पश्चिम  ट्रफ  बंगाल की खाड़ी के  मध्य भागों से कच्छ  से सटे  पूर्वोत्तर  अरब सागर तक जा रही है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  नर्मदापुरम, बैतूल और  हरदा जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रायसेन, सिहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शिवपुरी,  ग्वालियर , मुरैना,  श्योपुरकलां,अनुपपुर, डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों में अनेक / अधिकांश स्थानों पर झंझावात / वज्रपात के साथ वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements