राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और पांढुर्ना जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

16 अगस्त 2025, इंदौर: बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और पांढुर्ना जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24  घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश के  ग्वालियर , चंबल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं- कही; सागर संभाग के के जिलों में  कुछ  स्थानों  पर; भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; इंदौर,  नर्मदापुरम,   उज्जैन , जबलपुर संभागों के जिलों में  अधिकांश  स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः  शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – सैलाना 140.0,  पांढुर्ना  125.3, खाचरौद 118.0,  सेंधवा  94.2, मनावर 90.0, वरला 85.2, भानपुरा 81.6, लखनादौन 76.4, देपालपुर 68.8, बड़वानी 66.0,  चाचरिया पाटी 66.0, पचोर 66.0, सारंगपुर 65.2, शामगढ़ 62.6, भगवानपुरा 61.0,  सुल्तानपुर 56.4, गंधवानी 55.0, टोंकखुर्द 54.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम 54.0,  हर्राई  53.8, जावर 53.3, झिरन्या  53.0,नागदा 50.2, सोनकच्छ  50.0, राजपुर 49.0, नलखेड़ा 47.0, पाटी 47.0, बड़वाह 47.0, पन्ना  46.2, सतवास 46.0, घंसौर 46.0, बड़नगर 44.0, बालाघाट 43.0, मोमन  बड़ोदिया  42.0, कटनी 40.8, नैनपुर 40.2, उदयनगर 40.0,मेघनगर 40.0, सनावद 40.0, निवाली 39.0, बि लहरी 39.0, तराना 39.0, बाजना 38.0, रावटी 36.0, बैहर 35.1, मनासा 35.0, कालापीपल 34.0, किरनापुर 32.4,  महिदपुर 32.0, जुन्नारदेव 30.0, तिरला30.0, महू  30.0, सौसर 29.0, चौराई 28.2, मुलताई 28.0,  सेगांव 28.0, रतलाम 28.0, परसवाड़ा 27.2,  नसरुल्लागंज 27.0, केवलारी 27.0,  परासिया  26.1, सरदारपुर 26.0, पेटलावद 25.6, पानसेमल 25.4,कोतमा 25.0,  हाटपिपल्या  25.0, बिजाडंडी 24.1, पीथमपुर 24.0, बाड़ी 24.0, नेपानगर 23.0, पुनासा बांध 23.0, भीकनगांव 23.0, बुढ़ार 23.0, गरोठ 22.8, धरमपुरी  टप्पा  22.0, नालछा 21.2, बरघाट 21.1,जबेरा 21.0, धुंधड़का 21.0, उज्जैन 21.0, बागली 20.0, बजाग 20.0, नीमच 20.0, धार 19.5, डिंडोरी  18.2, देवास 18.0, कटंगी 17.5, थांदला 17.2,  डही  17.0, खिरकिया  16.4,  प्रभात पट्टन  16.2, अमरपुर16.2,  आष्टा  16.0, धनौरा 16.0, इटारसी 15.8, सुवासरा 15.4,  जोबट  15.0, हातोद  15.0, मंडला 15.0,  पृथ्वीपुर  15.0, जतारा 15.0, नौगांव 14.2, रहटी 14.2, भावगढ़ 14.0, बुधनी 14.0, छपारा 14.0,गोहपारु  14.0, बिछुआ 13.2, छिंदवाड़ा 13.2, सुसनेर 13.0, लाल बर्रा  13.0,  मटीयारी 13.0, पिपरिया  13.0, निवाड़ी 13.0, पिपलोदा 13.0, सि वनी मालवा 12.5, आगर 12.0, जैतहरी 12.0,  घट्टिया  12.0,खजुराहो- एयरपोर्ट  11.8, अनूपपुर 11.4, सीतामऊ 11.4, टि मरनी 10.6, स्लीमानाबाद 10.2, बिछिया  10.2, तिरोड़ी  10.1, कसरावद 10.0, बिजुरी 9.6, मोहखेड़ 9.4, आठनेर 9.1 और  मंदसौर में  9.0. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  पांढुर्ना , रतलाम और उज्जैन जिलों में अति भारी वर्षा हुई। बड़वानी, धार,  मंदसौर , राजगढ़, इंदौर और सिवनी जिलों में भारी वर्षा हुई।  1 जून  से 16  अगस्त तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 25  % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 30  % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 20  % अधिक वर्षा हुई है।    

मौसमी परिस्थितियां –  निम्न दाब क्षेत्र , दक्षिण  छत्तीसगढ़  और निकटवर्ती  क्षेत्रों में  अवस्थित  है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण – पश्चिम  की ओर झुक रहा है। इसके  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है और 18 अगस्त  की सुबह एक अवशिष्ट  चक्रवातीय परिसंचरण  के रूप में  गुजरात  पहुँच जाएगा।  वर्तमान  में मानसून  ट्रफ  , मध्य समुद्र  तल पर जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र , विशाखापत्तनम  से होते  हुए  पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर पूर्व – मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण, पूर्वोत्तर  अरब सागर और  संलग्न  दक्षिण गुजरात, कोंकण एवं गोवा में सक्रिय है।एक ट्रफ पूर्वोत्तर  अरब सागर से उत्तरी  महारष्ट्र होते हुए  दक्षिण  छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। साथ ही निम्न दाब क्षेत्र से जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण की ओर  झुका हुआ है। 18  अगस्त  के आसपास  उत्तर – पश्चिमी  और  संलग्न   पश्चिम – मध्य  बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दाब  क्षेत्र बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन  और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायसेन, सिहोर,  नर्मदापुरम, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास,  छिंदवाड़ा , सिवनी और  बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जिलों में कुछ / अनेक /अधिकांश स्थानों पर झंझावात / वज्रपात के साथ वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements