Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 6 साल में मिले ₹2 लाख करोड़

06 जुलाई 2023, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 6 साल में मिले ₹2 लाख करोड़ – उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों में गन्ना किसानों को 2.14 लाख करोड़ रूपये का रिकॉर्ड भुगतान किया हैं। अधिकारिक बयान के अनुसार इस अवधि के दौरान योगी सरकार ने गन्ना किसानों को आर्थिक रूप से सश्क्त बनाने के लिए 2 नई चीनी मिलों को खोला हैं,  4 बंद मिलों को फिर से खोला हैं और 30 मिलों का विस्तार किया है। यूपी में फिलहाल 120 चीनी मिले चल रही हैं।

उत्तरप्रदेश मे वर्ष 2021-22 में 1,016.26 लाख टन गन्ने की पेराई की गई हैं, जिससे 101.98 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ हैं। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 1,098.31 लाख टन गन्ने की पेराई की गई हैं, जिससे 105.41 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष  गन्ने की पेरोई में कुल 7 प्रतिशत की वृध्दि हुई हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile