Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश के किसानों की मेहनत लाई रंग, गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश रहा सर्वप्रथम

06 जुलाई 2023, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के किसानों की मेहनत लाई रंग, गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश रहा सर्वप्रथम – उत्तर प्रदेश के किसानों का गन्ने के प्रति रूझान लगातार बढ़ रहा हैं। यही कारण हैं कि आज अन्नदाता किसानों के परिश्रम से उत्तरप्रदेश देश में गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान पर हैं। वर्ष 2016-17 में औसत गन्ना उत्पादकता 72.38 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर थी, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 83.95 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में अब प्रति हेक्टेयर 11.57 मी.टन अतिरिक्त गन्ने का उत्पादन हो रहा है।

पिछले 6 वर्षों में योगी सरकार के नेतृत्व में गन्ने की उत्पादकता में कुल 14 प्रतिशत की वृध्दि हुई हैं। योगी सरकार ने गन्ना किसानों को सशक्त और आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए 2 और नई चीनी मिलों को भी खोला हैं और बंद पड़ी 4 चीनी मिलों को फिर से खोला हैं और 30 मिलों का विस्तार किया है। यूपी में फिलहाल 120 चीनी मिले चल रही हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile