Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूरिया गोदाम सील

16 जून 2022, सिवनी। यूरिया गोदाम सील – खरीफ सीजन में गुणवत्ता युक्त कृषि आदान सामग्री कृषकों को प्राप्त हो। इसके लिए कलेक्टर के निर्देश अनुसार उप संचालक कृषि श्री मॉरिस नाथ के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री प्रफुल्ल घोड़ेसवार एवं सहायक संचालक कृषि श्री पवन कौरव ने खाद बीज विक्रेताओं की संस्था एवं गोदामों का निरीक्षण किया।

इस दौरान 21 क्विंटल धान बीज केशव खनक कंपनी का बिना अनुमति पत्र लिए विक्रय किए जाने पर प्रतिबंधित किया। यशस्वी कृषि सेवा केंद्र पर धान बीज एवं उर्वरक के उचित प्रमाण पत्र ना होने पर विक्रय प्रतिबंधित किया। सबसे बड़ी कार्यवाही एग्री कृषि सेवा केंद्र सिवनी के गोदाम में 153 मेट्रिक टन यूरिया भंडारण के आवश्यक दस्तावेज ना होने के कारण गोदाम सील किया।

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में मानसून का मंगल प्रवेश

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile