मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

UP Wheat Mandi Rate: यूपी में ₹2325 प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं, जानें किस मंडी में कितना मिला दाम

29 जनवरी 2026, नई दिल्ली: UP Wheat Mandi Rate: यूपी में ₹2325 प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं, जानें किस मंडी में कितना मिला दाम – देश की प्रमुख कृषि मूल्य सूचना वेबसाइट Agmarknet के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की अलग-अलग कृषि उपज मंडियों में गेहूं के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कुछ मंडियों में किसानों को 2600 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर का भाव मिला, तो वहीं कुछ जगहों पर भाव 2300–2400 रुपये के आसपास रहे। जानिए राज्य की सभी मंडियों के ताजा रेट।  

इन मंडियों में मिले सबसे बेहतर गेहूं के भाव

रेट के लिहाज से प्रतापगढ़ मंडी सबसे आगे रही, जहां गेहूं का मॉडल भाव 2615 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। इसके अलावा गोंडा (नवाबगंज), मथुरा (कोसीकलां), हरदोई और फतेहपुर (बिंदकी) जैसी मंडियों में भी गेहूं के भाव 2580 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे। लखनऊ की बंथरा मंडी में किसानों को 2557 रुपये का औसत भाव मिला।

इन मंडियों में रही सबसे ज्यादा आवक

अगर आवक की बात करें तो शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी में सबसे ज्यादा 685 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसके बाद कानपुर देहात की रूरा मंडी (600 क्विंटल), हरदोई मंडी (451.7 क्विंटल) और फतेहपुर की बिंदकी मंडी (420 क्विंटल) में भारी मात्रा में गेहूं पहुंचा। अधिक आवक वाली मंडियों में भाव अपेक्षाकृत स्थिर बने रहे।

कहां मिले कम भाव

कुछ मंडियों में गेहूं के भाव अपेक्षाकृत कम रहे। कानपुर देहात की रुरा मंडी में न्यूनतम भाव 2325 रुपये और मॉडल भाव 2350 रुपये रहा। वहीं जालौन (उरई), बहराइच, रायबरेली (लालगंज) जैसी मंडियों में गेहूं के भाव 2400–2450 रुपये के आसपास दर्ज किए गए।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के ताजा रेट  

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
अलीगढ़छर्रा2550257025606
बदायूंबिसौली2500251025005.6
बहराइचनानपारा2400250024505
बलरामपुरबलरामपुर24502650255040
बलरामपुरपंचपेडवा2450260025009.8
फतेहपुरबिंदकी254026002580420
फतेहपुरजहानाबाद25002502250118
फतेहपुरकिशुनपुर2490251025003
गोंडानवाबगंज25502620260080
हरदोईहरदोई250026602580451.7
हरदोईसांडी25402600257058
हाथरससिकंदराराऊ2455251524809
जालौन (उरई)माधोगढ़24002430242020
कानपुर देहातपुखरायां25152540253065
कानपुर देहातरुरा232523752350600
कौशांबीभरवारी25502600257519.1
लखनऊबंथरा254725672557240.8
महाराजगंजआनंदनगर24252625252526.8
महोबामहोबा24802580251059
मथुराकोसीकलां2580264026008
प्रतापगढ़प्रतापगढ़261526152615110
रायबरेलीबछरावां25252560254036
रायबरेलीजायस25152565255025.5
रायबरेलीलालगंज2400250024502.8
रायबरेलीरायबरेली25002530251546
रायबरेलीसलोन25522558255525
शाहजहांपुरजलालाबाद240025252462685
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement