Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि उपकरण खरीदी पर किसानों को सब्सिडी का लाभ दे रही यूपी की सरकार

25 नवंबर 2024, भोपाल: कृषि उपकरण खरीदी पर किसानों को सब्सिडी का लाभ दे रही यूपी की सरकार – यूपी की योगी सरकार अपने राज्य के किसानों को कृषि उपकरण की खरीदी करने पर पचास प्रतिशत सब्सिडी का लाभ दे रही है। हालांकि यह लाभ सीमांत और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को ही मिलेगा लेकिन बता दें कि राज्य में ऐसे कई किसान है जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होने के कारण आधुनिक कृषि उपकरण नहीं खरीद सकते है लेकिन अब यूपी की सरकार ने ऐसे किसानों को उपकरण खरीदी करने पर पचास प्रतिशत सब्सिडी देने की सुविधा प्रदान की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है। इच्छुक उम्मीदवार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें योजना के लाभ, उद्देश्य, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया शामिल हैं। कृषि उपकरण सब्सिडी योजना एक ऐसी पहल है जो राज्य के कमजोर वर्ग के किसानों के लिए लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार कृषि उपकरणों की खरीद पर किसानों को 50% की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। योजना टोकन प्रणाली के आधार पर संचालित होगी, जिसमें लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यंत्र के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक उपकरण के लिए सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। इस योजना के अंतर्गत सरकार अनुदान के माध्यम से लाभार्थियों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराएगी, जिससे छोटे किसानों की कृषि में रुचि बढ़ेगी, कृषि क्षेत्र का विकास होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

स्थायी निवासियों को ही मिलेगा  लाभ 

उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा।
यह योजना विशेष रूप से सीमांत और पिछड़े वर्ग के किसानों के लिए शुरू की गई है।  
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसान 50% सब्सिडी के साथ कृषि उपकरण खरीदने में सक्षम होंगे।  
इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com